WWE Raw में दिग्गज के चौंकाने वाले हील टर्न और नया चैंपियन मिलने के बाद ट्विटर पर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब

WWE Raw को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं बढ़िया रही
WWE Raw को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं बढ़िया रही

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड बढ़िया रहा। शो की शुरुआत थोड़ी निराशाजनक रही थी और बीच में कुछ साधारण मैच देखने को मिले। हालांकि, अंतिम कुछ मैच और सैगमेंट्स जबरदस्त रहे। इसी वजह से रॉ (Raw) का यह एपिसोड देखने लायक बन पाया। Raw के इस एपिसोड द्वारा WWE ने रेसलमेनिया (WrestleMania) के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया।

इस एपिसोड में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय ऐज और एजे स्टाइल्स रहे। दोनों के बीच WrestleMania के लिए मैच तय हुआ और यहां ऐज का हील टर्न भी हुआ। इसके अलावा फिन बैलर ने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती। खैर, इस आर्टिकल में Raw के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं के बारे में बात करेंगे।

WWE Raw को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाएं

(हील ऐज की वजह से मैं खुद को एक बार फिर बच्चे की तरह महसूस कर पा रहा हूँ।)

(ऐज WrestleMania के लिए काफी ज्यादा सीरियस नजर आ रहे हैं।)

(Raw का अंत जबरदस्त तरीके से देखने को मिला!!! मैं WrestleMania में एजे स्टाइल्स vs ऐज का इंतजार नहीं कर सकता!!!)

(2006 के ऐज की वापसी हुई।)

(ऐज vs एजे स्टाइल्स से मुझे WrestleMania 25 में हुए अंडरटेकर vs शॉन माइकल्स की वाइब आ रही है।)

(विंस मैकमैहन को धन्यवाद।)

(Raw का एपिसोड ठीक रहा। ऐज और एजे स्टाइल्स का मैच WrestleMania के लिए तय हो गया और ऐज ने स्टाइल्स पर दो बार चेयर से हमला किया। फिन बैलर ने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती और फिर डेमियन प्रीस्ट का हील टर्न हुआ।)

(Raw के आखिरी 30 मिनट काफी शॉकिंग रहे। फिन बैलर ने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती और फिर ऐज ने एजे स्टाइल्स की बुरी हालत की। WrestleMania के पहले रोचक चीज़ें देखने को मिली।)

(डेमियन प्रीस्ट का रन अच्छा था लेकिन फिन बैलर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीतना डिजर्व करते थे।)

(मैंने एलेक्सा ब्लिस को आज Raw में मिस किया।)

(Raw का आज का एपिसोड सही मायने में शानदार रहा।)

Quick Links