WWE Raw में भारतीय Superstar Veer Mahaan ने मचाया बवाल, ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

WWE Raw को लेकर सभी की प्रतिक्रियाएं अलग रही
WWE Raw को लेकर सभी की प्रतिक्रियाएं अलग रही

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड काफी बढ़िया रहा। WWE ने इस एपिसोड में कुछ बढ़िया चीज़ों को बुक किया और अपने सभी फैंस को खुश किया। पिछले कुछ एपिसोड्स अच्छे थे और उसी तरह यह एपिसोड भी धमाकेदार रहा। फैंस ने भी रॉ (Raw) के एपिसोड को लेकर काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं दी।

ज्यादातर प्रशंसक Raw के एपिसोड को लेकर खुश दिखाई दिए। कई लोगों ने Raw के पूरे एपिसोड की तारीफ की वहीं कुछ वीर महान के प्रदर्शन को लेकर प्रभावित दिखाई दिए। इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं के बारे में बात करने वाले हैं।

WWE Raw के एपिसोड को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(इस हफ्ते का Raw का एपिसोड अच्छा रहा। कुछ बढ़िया स्टोरीलाइन को Hell in a Cell के लिए आगे बढ़ाया गया।)

(Raw के एक और मजेदार एपिसोड का अंत हुआ। सभी मैच काफी शानदार थे। लेसी इवांस के प्रोमो के अलावा सभी प्रोमो सैगमेंट्स जबरदस्त थे। मैं तय नहीं कर पा रहा हूँ कि आज का मेरा पसंदीदा मैच कौन-सा है। Hell in a Cell एक अच्छे प्रीमियम लाइव इवेंट में बदलते जा रहा है।)

(Raw का आज का एपिसोड काफी अच्छा था। कई स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया गया और सभी में नई चीज़ों को जोड़ा गया। यह मेरे लिए इस साल के सबसे अच्छे एपिसोड्स में से एक है। बैकी लिंच का शो को खत्म करना मुझे पसंद आया।)

(वीर महान को उमागा के स्तर का पुश मिल रहा है। उनके लिए इंतजार करना मेरे लिए ठीक रहा। मुझे लगता है कि वो साल के अंत तक काफी बड़े सुपरस्टार बन जाएंगे।)

(थ्योरी का अली को धोखा देना और उन्हें वीर महान के खिलाफ लड़ने के लिए कहना अच्छी चीज़ थी। वीर महान इस जीत के साथ ताकतवर दिखाई दिए वहीं अली और थ्योरी की स्टोरीलाइन जारी रही। वीर महान का यहां अच्छी तरह इस्तेमाल हुआ।)

(चीज़ें अली के खिलाफ थी और इसी वजह से वीर महान को Raw में जीत मिली।)

(मिस्टीरियोस को वापसी करते हुए देखकर अच्छा लगा और वो वीर महान से बदला लेने के लिए तैयार हैं।)

(आखिर रे मिस्टीरियो की वापसी हुई।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links