WWE WrestleMania 38 से पहले Roman Reigns के जबरदस्त प्रोमो को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

WWE Raw के बेहतरीन एपिसोड को लेकर फैंस ने क्या बोला
WWE Raw के बेहतरीन एपिसोड को लेकर फैंस ने क्या बोला

WWE WrestleMania से पहले हुआ रॉ (Raw) का आखिरी एपिसोड समाप्त हो गया है। इस हफ्ते शो का स्टार पैक्ड था और जिस तरह WWE ने इस शो को हाइप किया था यह पूरी तरह से उम्मीदों पर खरा उतरा। रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने जबरदस्त प्रोमो के जरिए अपने मैच को हाइप किया।

Ad

बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के सैगमेंट में ऐसा कुछ हुआ जिसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी। बियांका ब्लेयर ने बैकी लिंच का दांव उन्हीं पर चलते हुए उनकी हालत खराब कर दी। ब्लेयर ने ना सिर्फ दो KOD बैकी लिंच को दिए, बल्कि रिंग में उनके बाल भी काट दिए। यह पल काफी ज्यादा चौंकाने वाला था।

इसके अलावा शो में सबसे ज्यादा चर्चा रोमन रेंस के सैगमेंट की रही, जिसकी फैंस काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं। फैंस के मुताबिक यह रोमन रेंस के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रोमो था और उन्होंने अपने मैच के लिए उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ा दी है। फैंस ने यहां तक कि MVP के ओमोस के साथ आने की बात भी बोली।

WWE Raw के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर फैंस की क्या प्रतिक्रियाएं रही:

(रोमन रेंस बिल्कुल अलग लेवल पर हैं और यह प्रोमो एक दम बवाल था।)

Ad

(रोमन रेंस का जबरदस्त प्रोमो। इन्होंने WrestleMania में होने वाले ग्रेटेस्ट मैच ऑफ ऑल टाइम को शानदार तरीके से हाइप किया।)

Ad

(मेरे हिसाब से हमने रोमन रेंस के करियर का अबतक का सबसे बेहतरीन प्रोमो देखा।)

Ad

(रोमन रेंस ने इस हफ्ते Raw में बहुत ही जबरदस्त प्रोमो दिया।)

Ad

(बैकी लिंच vs बियांका ब्लेयर। यह मेरी ऑल टाइम फेवरेट विमेंस दुश्मनी है)

Ad

(पिछले हफ्ते बैकी लिंच ने अपने करियर का सबसे ग्रेटेस्ट प्रोमो दिया। इस हफ्ते रोमन रेंस ने भी वो ही किया। रेंस इस समय #GodMode और बैकी लिंच #GoatMode में हैं।)

Ad

(MVP को बॉबी लैश्ले के खिलाफ हील टर्न लेना चाहिए और ओमोस का मैनेजर एवं माउथपीस बनना चाहिए)

Ad

(मांफी ब्रॉक लैसनर, लेकिन अब यह रोमन रेंस के जीतने का वक्त है।)

Ad

(बैकी लिंच को WrestleMania 38 में बियांका ब्लेयर को हराना चाहिए।)

Ad

(मुझे बैकी लिंच के लिए काफी बुरा लग रहा। वो यह बिल्कुल डिजर्व नहीं करती थीं। वो दुनिया की सभी खुशियां डिजर्व करती हैं। बियांका ब्लेयर के फैंस के लिए बैकी लिंच WrestleMania में अपना बदला लेने वाली हैं।

Ad

(बियांका ब्लेयर की बैकी लिंच के बालों के काटने की हिम्मत कैसे हुई। उनकी WrestleMania 38 में हार होनी चाहिए। )

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications