"Bray Wyatt को गर्व होगा"- WWE में खतरनाक ग्रुप के डरावने डेब्यू के बाद सोशल मीडिया पर मची खलबली, फैंस की प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

Ujjaval
WWE Raw में अंकल हाउडी और उनके साथियों ने डेब्यू किया
WWE Raw में अंकल हाउडी और उनके साथियों ने डेब्यू किया (Photo: WWE.com)

Wyatt 6 Debut Fans Reaction: WWE रॉ (Raw) के इस हफ्ते का एपिसोड काफी शानदार रहा। इस शो के अंत में अंकल हाउडी (Uncle Howdy) और उनके साथियों ने बवाल मचाया। वायट 6 फैक्शन का आखिर डेब्यू हो गया। मेन इवेंट मैच में जे उसो की जीत के बाद अचानक लाइट बंद हुई और स्टेज एरिया पर सिस्टर एबीगेल ने एंट्री की। बाद में कैमरे को बैकस्टेज भेजा गया और यहां कई हैरान कर देने वाली चीज़ें देखने को मिली।

अंकल हाउडी और उनके साथियों ने मिलकर प्रोडक्शन का सारा सामान, सिक्योरिटी गार्ड्स और रेसलर्स की हालत खराब कर दी। बाद में इस फैक्शन ने स्टेज एरिया पर एंट्री की और हाउडी ने ऐलान किया कि वो आखिर आ गए हैं। इस सैगमेंट ने फैंस के बीच खलबली मचा दी। सभी ने वायट 6 के डेब्यू की तारीफ की। इसी बीच सभी ने यह बात मानी कि स्वर्गीय ब्रे वायट को अपने भाई पर इस तरह के प्रभावशाली और डरावने डेब्यू के कारण काफी गर्व होगा। इस आर्टिकल में हम सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे।

WWE Raw में वायट 6 के डेब्यू को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(WWE Raw के अंत पर विश्वास नहीं हो रहा है। कई सालों से Raw के अंत पर इस तरह से रोंगटे खड़े नहीं हुए।)

(ब्रे वायट को काफी ज्यादा गर्व होगा।)

(ब्रे वायट, हम सभी आपको मिस करते हैं लेकिन मेरा कहना यही है कि इंट्रोडक्शन शानदार रहा। वायट की कहानी जारी है।)

(अंकल हाउडी आ गए हैं। सामने लाने का यह तरीका काफी ज्यादा अच्छा रहा।)

(यह देखकर अच्छा लगा कि ब्रे वायट की लिगेसी अंकल हाउडी द्वारा जारी रहेगी।)

(यह काफी शानदार रहा और मैं अभी भी कांप रहा हूं।)

(यह अंत काफी बढ़िया रहा। मुझे लगा कि Wyatt 6 होंगे लेकिन मैंने सिर्फ 5 को ही देखा।)

(WWE Raw का एपिसोड शानदार रहा। कहानियां आगे बढ़ी। अंकल हाउडी आ गए हैं। कुल मिलाकर यह काफी अच्छा Raw रहा।)

(यह काफी शानदार था। मैं इससे बेहतर की मांग नहीं कर सकता था। WWE को धन्यवाद। ब्रे वायट, वहां थे, मैं महसूस कर सकता हूं।)

(यह आसानी से Raw के एपिसोड को खत्म करने का सबसे शानदार तरीका रहा। वो यहां आ गए हैं।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications