WWE Raw में इस हफ्ते भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) का मुकाबला लोकल रेसलर जैफ ब्रुक्स के खिलाफ हुआ। इस मैच में पूरी तरह से वीर महान का दबदबा देखने को मिला और उन्होंने रिंग में भयकंर बवाल मचाते हुए अपने प्रतिद्वंदी की हालत को काफी ज्यादा खराब कर दिया।WWE@WWEHoly Moly!@VeerMahaan #WWERaw6:21 AM · Apr 19, 2022553127Holy Moly!@VeerMahaan #WWERaw https://t.co/jmSKWGkEVwवीर महान ने सिर्फ 70 सेकेंड्स में ही जैफ ब्रुक्स को धराशाई कर दिया। उन्होंने मैच में जबरदस्त कंट्रोल दिखाया और यहां तक कि मिलियन डॉलर आर्म मूव भी लगाया। अंत में सर्विकल क्लच मूव में जकड़कर उन्होंने ब्रुक्स से टैपआउट कराया। पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी उन्होंने अटैक को नहीं छोड़ा और ब्रुक्स को सबमिशन मूव में जकड़कर रखा। रेफरी और ऑफिशियल्स को आकर उन्हें अलग करना पड़ा। वीर महान ने अपने प्रतिद्वंदी की इतनी बुरी हालत कर दी कि उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया।WWE में भारतीय सुपरस्टार वीर महान को काफी मजबूत बुकिंग मिल रही हैवीर महान को मेन रोस्टर में काफी जबरदस्त बुकिंग मिल रही है और उन्हें खतरनाक रेसलर के तौर पर दिखाया जा रहा है। उन्होंने WWE WrestleMania के बाद हुए Raw के पहले एपिसोड में वापसी की और मिस्टीरियो फैमिली (डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो) के ऊपर बुरी तरह भी अटैक किया था।पिछले हफ्ते Raw में वीर महान का मुकाबला डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ हुआ था। इस मैच में भी पूरी तरह से वीर महान ने ही डोमिनेट किया था और सिर्फ 119 सेकेंड में उन्हें धराशाई कर दिया था। वीर महान ने डॉमिनिक मिस्टीरियो के ऊपर भी इतनी बुरी तरह से अटैक किया था कि उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया था।WWE@WWEFEAR VEER@VeerMahaan#WWERaw6:24 AM · Apr 19, 2022618136FEAR VEER@VeerMahaan#WWERaw https://t.co/eiNNR4a9HPइसी वजह से मिस्टीरियो फैमिली इस हफ्ते Raw के एपिसोड में दिखाई नहीं दिए। हालांकि फैंस अब रे मिस्टीरियो और वीर महान का मुकाबला होते हुए देखना चाहते हैं। वीर महान को अगर दिग्गज के खिलाफ जीत मिलती है, तो निश्चित ही इससे उन्हें काफी फायदा मिलेगा।इसके अलावा जिस तरह से WWE भारतीय सुपरस्टार वीर महान को बुक कर रही है वो दिन दूर नजर नहीं आ रहा जब वो चैंपियन बन जाएंगे। हालांकि देखना होगा कि वीर महान अपने मोमेंटम को जारी रख पाते है या नहीं। आने वाले हफ्ते उनके लिए काफी ज्यादा अहम होने वाले हैं।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!