WWE चैंपियन की करारी हार और बॉबी लैश्ले द्वारा मचाए गए बवाल के बाद कंपनी को हुआ नुकसान, Raw की रेटिंग्स आई सामने 

WWE रॉ (Raw) को लगा बहुत बड़ा झटका
WWE रॉ (Raw) को लगा बहुत बड़ा झटका

WWE रॉ (Raw) को इस बार व्यूअरशिप के मामले में तगड़ा झटका लगा है। पिछले हफ्ते के मुकाबले देखा जाए तो व्यूअरशिप में बहुत गिरावट देखने को मिली। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.599 मिलियन थी। इस हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप सिर्फ 1.573 मिलियन रही।

Raw के एपिसोड की पहले घंटे की व्यूअरशिप इस बार 1.620 मिलियन थी। ये आंकड़ा पिछले हफ्ते 1.669 मिलियन रहा था। दूसरे घंटे की व्यूअरशिप 1.627 मिलियन थी, जबकि पिछले हफ्ते 1.636 मिलियन व्यूअरशिप रही थी। हमेशा की तरह तीसरे घंटे की व्यूअरशिप काफी कम रही। इस बार तीसरे घंटे की व्यूअरशिप 1.474 मिलियन रही। ये आंकड़ा पिछले हफ्ते 1.494 मिलियन था।

WWE Raw में इस हफ्ते पूर्व चैंपियन बॉबी लैश्ले ने मचाया बवाल

Raw में इस बार काफी कुछ देखने को मिला था। एक्शन के मामले में भी शो अच्छा रहा लेकिन व्यूअरशिप में बढ़ोत्तरी नहीं हुई। Raw की शुरूआत बॉबी लैश्ले ने की और उन्होंने बड़े ऐलान किए। इसके बाद केविन ओवेंस, सैथ रॉलिंस और बिग ई ने भी इस सैगमेंट के दौरान दखल दिया। पूरे शो में इसके बाद बॉबी लैश्ले छाए रहे थे। मेन इवेंट में WWE चैंपियन बिग ई को भी बॉबी लैश्ले ने हरा दिया था। इसके अलावा बैकी लिंच और लिव मॉर्गन की राइवलरी भी आगे बढ़ी।

टैग टीम डिवीजन और विमेंस डिवीजन ने भी इस बार काफी अच्छा काम किया। रेड ब्रांड की व्यूअरशिप लगातार कम होती जा रही है। पिछले एक साल से रेड ब्रांड की व्यूअरशिप चिंता का विषय बनी हुई है। तीसरे घंटे में अच्छे मैच होने के बाद भी काफी नुकसान हो रहा है। WWE को अब इस बारे में कुछ सोचना पड़ेगा। हर हफ्ते मोमेंटम कहीं ना कहीं नीचे जा रहा है। WWE द्वारा कुछ नई स्टोरीलाइन्स पर काम करना होगा। शो में कुछ अच्छे सरप्राइज भी प्लान करने पड़ेंगे। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आगे जाकर काफी नुकसान देखने को मिल सकता है। कुछ ही दिन बाद Day 1 पीपीवी का आयोजन होगा। अगर रेड ब्रांड की व्यूअरशिप में इस तरह गिरावट आएगी तो फिर WWE को बड़ा झटका लग सकता है।

Quick Links