Roman Reigns की बेइज्जती के बाद WWE को हुआ बड़ा नुकसान, व्यूअरशिप ने दिया तगड़ा झटका

WWE Raw को हुआ इस बार तगड़ा नुकसान
WWE Raw को हुआ इस बार तगड़ा नुकसान

WWE Raw को इस बार व्यूअरशिप के मामले में बड़ा झटका लगा है। एक बार फिर रेड ब्रांड ने अपना मोमेंटम खो दिया। पिछले हफ्ते व्यूअरशिप अच्छी रही थी। ऐसा लगा था कि व्यूअरशिप में बढ़ोत्तरी होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.700 मिलियन रही। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.775 मिलियन रही थी। 4.22 प्रतिशत की गिरावट इस बार देखने को मिली। ये सुनकर जरूर WWE को झटका लगा होगा।

Ad

WWE Raw के एपिसोड में कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले

Raw की शुरूआत पहले घंटे में सही नहीं रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले देखा जाए तो पहले घंटे की व्यूअरशिप इस बार 1.668 मिलियन रही। दूसरे घंटे में जरूर उछाल देखने को मिला और व्यूअरशिप 1.755 मिलियन हो गई। तीसरे घंटे में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली और व्यूअरशिप 1.678 मिलियन पहुंच गई। हालांकि पिछले हफ्ते के मुकाबले देखा जाए तो तीसरे घंटे की व्यूअरशिप में इस बार उछाल देखने को मिला।

Raw के एपिसोड में इस हफ्ते काफी कुछ देखने को मिला। केविन ओवेंस ने शो की शुरूआत की। स्टीव ऑस्टिन को लेकर उन्होंने अपनी बात रखी। फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट के बीच एक बार फिर अच्छा मुकाबला देखने को मिला। विमेंस डिवीजन ने भी काफी अच्छा काम किया। कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले। ऐज ने भी एक बार फिर जबरदस्त प्रोमो दिया। इस बार ऐज ने रोमन रेंस की बेइज्जती भी की। WrestleMania में ऐज का मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ होगा। ऐज ने अपनी जीत का दावा भी किया। मेंस टैग टीम डिवीजन में भी इस बार अच्छा काम हुआ।

मेन इवेंट में केविन ओवेंस और सैथ रॉलिंस के बीच धमाकेदार मैच देखने को मिला। केविन ओवेंस ने जीत हासिल की। शो कुछ हद तक सही रहा लेकिन व्यूअरशिप में बढ़ोत्तरी नहीं हुई। ये देखकर जरूर सभी को बुरा लगा होगा। WrestleMania के लिहाज से भी कंपनी को ये देखकर बड़ा झटका लगा होगा। अक्सर WrestleMania सीजन पर व्यूअरशिप अच्छी रहती है लेकिन इस बार ऐसा कुछ देखने को नहीं मिल रहा है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications