WWE चैंपियन के ऊपर हुए खतरनाक हमले के बाद कंपनी को हुआ भारी नुकसान, Raw की रेटिंग्स आई सामने

WWE Raw की व्यूअरशिप में आई भारी गिरावट
WWE Raw की व्यूअरशिप में आई भारी गिरावट

WWE रॉ (Raw) का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा लेकिन व्यूअरशिप को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। इस हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.549 मिलियन ही रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस बार 8.28 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.689 मिलियन रही थी।

Ad

Raw की वजह से WWE को हुआ बहुत नुकसान

WWE Raw की व्यूअरशिप का हाल पिछले एक साल से खराब चल रहा है। दो मिलियन का आंकड़ा भी ये शो पार नहीं कर पा रहा है। इस हफ्ते शो की शुरूआत 1.654 मिलियन से हुई। पिछले हफ्ते पहले घंटे की व्यूअरशिप 1.724 मिलियन थी। दूसरे घंटे की व्यूअरशिप इस हफ्ते 1.621 मिलियन रही, जबकि पिछले हफ्ते ये 1.689 मिलियन थी। तीसरे घंटे का हाल इस बार काफी बुरा रहा। व्यूअरशिप सिर्फ 1.373 मिलियन रही। पिछले हफ्ते तीसरे घंटे की व्यूअरशिप 1.655 मिलियन थी।

कुल मिलाकर देखा जाए तो इस हफ्ते भी व्यूअरशिप का हाल काफी बुरा रहा। Survivor Series 2021 को लेकर बिल्डअप इस बार देखने को मिला। कुछ बड़े ऐलान भी किए गए। शो की शुरूआत सैथ रॉलिंस ने की और अंत केविन ओवेंस ने किया। मेन इवेंट में केविन ओवेंस और सैथ रॉलिंस के बीच मैच हुआ। ये मैच सैथ रॉलिंस ने जीत लिया था। बिग ई की वजह से केविन ओवेंस को हार का सामना करना पड़ा। केविन ओवेंस ने इसके बाद हील टर्न लेकर WWE चैंपियन बिग ई के ऊपर अटैक कर दिया। केविन ओवेंस ने काफी खतरनाक हमला बिग ई के ऊपर किया।

खैर शो में काफी एक्शन देखने को मिला लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। व्यूअरशिप को लेकर इस बार भी निराशा हाथ ली। मोमेंटम बिल्कुल रेड ब्रांड का खराब हो गया है। फैंस अब कुछ नया देखना चाहते हैं। WWE ड्राफ्ट के बाद कुछ नए सुपरस्टार्स की एंट्री रेड ब्रांड में हुई लेकिन अभी भी कोई फर्क नहीं दिख रहा है। कुछ नई स्टोरीलाइन और नए प्रोडक्ट पर अब कंपनी को काम करना पड़ेगा। तीन घंटे के शो से कंपनी को बहुत उम्मीदें रहती है। पिछले एक साल से तीसरे घंटे की व्यू्अरशिप हमेशा कम रहती है। इस बारे में अब कंपनी को काम करना होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications