Roman Reigns की हालत खराब होने और John Cena को धमकी मिलने से WWE को हुआ तगड़ा फायदा, Raw की व्यूअरशिप आई सामने

Pankaj
WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा
WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा

Raw: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। अब व्यूअरशिप भी सामने आ गई है। इस हफ्ते रॉ (Raw) की व्यूअरशिप 1.771 मिलियन रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले देखा जाए तो इस बार 3.87% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। पिछले हफ्ते ये आंकड़ा 1.705 मिलियन था।

इस हफ्ते पहले घंटे की व्यूअरशिप 1.778 मिलियन रही। दूसरे घंटे में ये आंकड़ा 1.807 मिलियन रहा। वहीं तीसरे घंटे की व्यूअरशिप 1.729 मिलियन रही। कुल मिलाकर देखा जाए तो कंपनी को इस बार अच्छा फायदा हुआ।

WrestleMania 39 का बिल्डअप इस समय शो में चल रहा है। शो की शुरूआत इस बार सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने की। दोनों ने एक-दूसरे की तारीफ की। इसके बाद द उसोज़ भी आए। तगड़ा ब्रॉल भी देखने को मिला। WrestleMania 39 में द उसोज़ का मुकाबला केविन और सैमी के साथ होगा। शो में इस बार कुछ अच्छे मैच भी देखने को मिले।

यूएस चैंपियन ऑस्टिन थ्योरी और मोंटेज़ फोर्ड के बीच मैच हुआ था। थ्योरी ने जीत हासिल की। थ्योरी ने इसके बाद जॉन सीना को भी धमकी दी। इन दोनों के बीच मेनिया में मैच होगा। ब्रॉक लैसनर के मौजूदा दुश्मन ओमोस ने भी दो मिनट में मुस्तफा अली को हरा दिया।

लोगन पॉल और सैथ रॉलिंस के बीच भी जबरदस्त सैगमेंट देखने को मिला। रॉलिंस को एक बार फिर पॉल ने धराशाई कर दिया। ऐज ने भी एक नए कैरेक्टर में आकर फिन बैलर को इस बार धमकी दी। विमेंस डिवीजन ने भी अच्छा काम किया। रिया रिप्ली ने बेली को हराया। बैकी लिंच, ट्रिश स्ट्रेटस और लीटा ने आकर डैमेज कंट्रोल के ऊपर अटैक किया।

WWE Raw में रोमन रेंस के ऊपर भारी पड़े कोडी रोड्स

बियांका ब्लेयर और ओस्का ने चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवेन को हराया। मेन इवेंट इस बार जबरदस्त रहा। रोमन रेंस और कोडी रोड्स का आमना-सामना हुआ। प्रोमो बैटल में इस बार रेंस के ऊपर कोडी भारी पड़े। रेंस को माइक फेंककर जाना पड़ा। सोलो सिकोआ और कोडी के बीच भी हल्का ब्रॉल देखने को मिला था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications