WWE न्यूज: मैकमैहन फैमिली के Raw में आने के बाद भी व्यूवरशिप में नहीं हुई बढ़ोत्तरी

Enter caption

मंडे नाइट रॉ के लिए अच्छी खबर सामने नहीं आई है। टीएलसी के बाद भी रॉ की व्यूवरशिप में काफी गिरावट आई है। हालांकि पिछले एपिसोड के मुकाबले देखा जाए तो थोड़ा बहुत फर्क पड़ा है। विंस मैकमैहन के आने के बावजूद ये हुआ है। इस बार की व्यूवरशिप 2.543 मिलियन रही है। इस हप्ते की व्यूवरशिप मात्र पिछले हफ्ते के मुकाबले 16 प्रतिशत ही बढ़ पाई है। पिछले हप्ते की व्यूवरशिप 2.194 मिलियन थी। जो कि इस शो के इतिहास की सबसे कम व्यूवरशिप थी। अक्टूबर के बाद से देखा जाए तो इस हफ्ते की व्यूवरशिप सबसे अच्छी रही है। लेकिन टीएलसी के बाद जैसी होनी चाहिए थी वो नहीं रही।

इस हफ्ते पहले घंटे की व्यूवरशिप 2.717 मिलियन रही। जबकि पिछले हफ्ते पहले घंटे की व्यूवरशिप 2.347 थी। दूसरे घंटे की इस बार 2.558 मिलियन रही जबकि पिछले हफ्ते दूसरे घंटे की व्यूवरशिप 2.186 मिलियन रही थी। इस हफ्ते तीसरे घंटे की व्यूवरशिप 2.367 मिलियन रही। जबकि पिछले हफ्ते की व्यूवरशिप 2.048 मिलियन थी।

रॉ में इस हफ्ते विंस फैमिली आई थी, जिसका भी कोई असर नहीं पड़ा। ये काफी बुरी खबर कंपनी के लिए है। मंडे नाइट रॉ हमेशा NFL से प्रभावित होता है। इस समय वैसे भी रॉ में कोई बड़़ा सुपरस्टार मौजूद नहीं है। अकेले सैथ रॉलिंस बचे हुए है, जो थोड़ा बहुत व्यूवरशिप को आगे ले जाने की कोशिश करते है। जब से रोमन रेंस गए है तब से व्यूवरशिप का काफी बुरा हाल है।

अगले हफ्ते क्रिसमस है। और इसका ध्यान रखते हुए पहले से कई बड़े सैगमेंट और मैचों का एलान कर दिया गया है। अक्टूबर के बाद से व्यूवरशिप काफी प्रभावित हुई है। टीएलसी के बाद उम्मीद थी कि रॉ में कुछ बढ़ोत्तरी होगी।लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। ज्यादा बढ़़ोत्तरी हुई नहीं। ये काफी चिंता का विषय रॉ के लिए है। रॉयल रंबल अगले महीने होने वाला है। इससे पहले रॉ की व्यूवरशिप को आगे बढ़ाना ही होगा।

Get WWE News in Hindi Here

Quick Links