गोल्डबर्ग की वापसी से साल 2021 की शुरूआत में WWE को हुआ जबरदस्त फायदा

गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर
गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर

साल 2020 के अंत तक WWE रॉ(RAW) की व्यूअरशिप में लगातार गिरावट ही आई है। लेकिन साल 2021 के पहले शो में अच्छी खबर WWE के लिए आई है। इस बार WWE के इस शो की रेटिंग तगड़ी रही है।

Ad

ये भी पढ़ें: 99 WWE सुपरस्टार्स और उनका जन्मदिन कब होता है: रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर समेत आपके पसंदीदा रेसलर का जन्म किस साल में हुआ?

WWE RAW के लिए अच्छी खबर सामने आई

WWE के लिए अच्छी खबर इस बार सामने आई है। इस बार रेड ब्रांड के शो में पहले घंटे की व्यूअरशिप 2.197 मिलियन रही है। कई महीनों बाद पहले घंटे में व्यूअरशिप दो मिलियन के पार गई है। हालांकि हमेशा की तरह दूसरे और तीसरे घंटे में व्यूअरशिप इस बार भी गिर गई।

दूसरे घंटे की व्यूअरशिप इस बार 2.150 मिलियन रही। वहीं तीसरे घंटे में ये 2.036 मिलियन हो गई। इस बार देखा जाए तो हर घंटे व्यूअरशिप दो मिलियन से ऊपर गई है। करीब एक साल बाद ये बड़ी खबर WWE के लिए आई है।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस ने दिया WWE में अपने 36 साल के पुराने दुश्मन को सोशल मीडिया पर मुंह तोड़ जवाब

इस बार रेड ब्रांड का शो अच्छा भी रहा था। WWE का पूरा फोकस व्यूअरशिप बढ़ाने पर था इसलिए कई दिग्गज इस बार शो में नजर आए थे। तीन घंटे का ये शो जबरदस्त रहा। मेन इवेंट में WWE चैंपियनशिप के लिए कीथ ली और ड्रू मैकइंटायर के बीच क्लासिक मैच देखने को मिला। हालांकि सबसे बड़ी बात उसके बाद हुई जब गोल्डबर्ग ने चौंकाने वाली वापसी की।

गोल्डबर्ग को इस शो के लिए एडवर्टाइज नहीं किया गया था। लेकिन मेन इवेंट मैच के बाद उन्होंने एंट्री की। गोल्डबर्ग ने ड्रू मैकइंटायर की बेइज्जती की और फिर उन्हें Royal Rumble में WWE चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज कर दिया।

कुल मिलाकर देखा जाए तो कई महीनों बाद ये शो हिट रहा था। इसके अलावा भी कई सैगमेंट और अच्छे मैच हुए। रैंडी ऑर्टन ने भी जबरदस्त काम किया। इस बार सीनियर सुपरस्टार्स ने अच्छे मैच दिए। Royal Rumble अब नजदीक आ रहा है और इससे पहले रेड ब्रांड के शोज को WWE ने हिट बनाना होगा। अगर इस तरह की व्यूअरशिप आगे भी रहती है तो फिर कंपनी को जबरदस्त फायदा इस साल होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications