Raw के मेन इवेंट में हुए खतरनाक मैच के बाद भी WWE को हुआ तगड़ा नुकसान, रेटिंग्स में आई भारी गिरावट

Ujjaval
WWE Raw को Money in the Bank की सफलता के बाद हुआ बहुत बड़ा नुकसान
WWE Raw को Money in the Bank की सफलता के बाद हुआ बहुत बड़ा नुकसान

Raw: WWE Raw का अंतिम एपिसोड काफी बढ़िया रहा था लेकिन फिर भी व्यूअरशिप के मामले में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। रॉ (Raw) का यह एपिसोड कई शानदार मैचों और सैगमेंट्स से भरा हुआ था। WWE ने पिछले हफ्ते की बढ़िया रेटिंग्स को कायम रखने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई।

Ad

WWE Raw की इस हफ्ते की व्यूअरशिप में आई बड़ी गिरावट

इस एपिसोड में नई SmackDown विमेंस चैंपियन लिव मॉर्गन और Raw विमेंस चैंपियन बियांका बियांका ब्लेयर ने टैग टीम बनाकर काम किया था। थ्योरी और बॉबी लैश्ले के बीच दुश्मनी आए बढ़ाई गई थी। सैथ रॉलिंस और इजेक्यूल के बीच मुकाबला देखने को मिला। इसके अलावा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गंथर भी शो में नजर आए थे।

बैकी लिंच और असुका का नो होल्ड्स बार्ड मैच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा था। इसके बावजूद भी व्यूअरशिप में सुधार नहीं हुआ। ब्रेंडन थर्स्टन ने हाल ही में Raw की रेटिंग्स को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि व्यूअरशिप और 18-49 के डेमोग्राफिक दोनों में ही रेटिंग्स में गिरावट हुई है।

Ad

इस एपिसोड को 1.563 मिलियन लोगों ने देखा और डेमोग्राफिक्स में 0.37 रेटिंग मिली। यह मई के बाद सबसे खराब व्यूअरशिप रही है वहीं डेमोग्राफिक के मामले में दिसंबर 2021 के बाद WWE को सबसे कम रेटिंग मिली है। पिछले हफ्ते के मुकाबले 20% व्यूअरशिप कम हुई है वहीं 18-49 डेमोग्राफिक में 31% की गिरावट आई है।

Ad

इतनी कम रेटिंग्स आने का बड़ा कारण 4 जुलाई के खास दिन को बताया जा रहा है। दरअसल, यह अमेरिका का इंडिपेंडेंस डे था और इसी वजह से शायद Raw को नुकसान झेलना पड़ा है। Raw के पिछले कुछ एपिसोड्स काफी अच्छे रहे हैं और इसी वजह से फैंस उम्मीद करेंगे कि अगले हफ्ते WWE बढ़िया तरह से वापसी करेगा।

WWE का SummerSlam इवेंट काफी ज्यादा करीब है और उम्मीद रहेगी कि फैंस की रुचि एपिसोड्स को लेकर भी धीरे-धीरे बढ़ती हुई नजर आएगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications