WWE रॉ (RAW) विमेंस चैंपियन बैकी लिंच (Becky Lynch) ने हाल ही में बताया था कि उनके गले में फ्रैक्चर हो गया है। इसी चोट के कारण वह RAW में नजर नहीं आई थीं। एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक लिंच अगले दो हफ्तों में रिंग में वापसी कर सकती हैं। यदि सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो लिंच रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगी। वह साल के सबसे बड़े शो की पहली रात में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) का सामना करने वाली हैं।हाल ही में हुए लाइव इवेंट में बैकी ने अपने RAW विमेंस चैंपियनशिप को मेन इवेंट में रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मुकाबले में डिफेंड किया था। भले ही उन्होंने अपना टाइटल बचा लिया था, लेकिन वह बाद में हुए आक्रमण से खुद को नहीं बचा सकी थीं। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लिंच ने बताया है कि उनकी चोट की जिम्मेदार ब्लेयर हैं।उन्होंने लिखा, दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैं WWE RAW में नहीं दिखाई दूंगी। बियांका ने केवल अवैध हथियार के साथ मेरे ऊपर बेदर्दी से हमला ही नहीं किया, लेकिन बीती रात के मेन इवेंट में उन्होंने मेरा सबसे बड़ा हथियार छीनने की कोशिश की। वह इतनी आसानी से मुझे नहीं हरा सकती हैं। अगले हफ्ते मैं उनके लिए आने वाली हूं।WWE WrestleMania मेन इवेंट में मुकाबले जीतने वाली पहली विमेंस सुपरस्टार्स हैं बैकी लिंच और बियांका ब्लेयरBianca Belair@BiancaBelairWWEIt’s Mania Season.Road to #wrESTleMania02:53 AM · Mar 7, 20225440581It’s Mania Season.Road to #wrESTleMania https://t.co/dLbJ1pdqCNवर्तमान समय में बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर दो सबसे बड़ी फीमेल सुपरस्टार्स में से एक हैं। दोनों ने ही अपने WrestleMania मैचों में इतिहास रचा है। 2019 में लिंच, शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी WrestleMania को हेडलाइन करने वाली पहली फीमेल सुपरस्टार बनी थीं। इसके अलावा ब्लेयर और साशा बैंक्स ने भी WrestleMania 37 को मेन इवेंट किया था। यह पहला सिंगल्स मेन इवेंट मैच था।कुछ हफ्तों में ही ब्लेयर और बैकी लिंच RAW विमेंस चैंपियनशिप के लिए WrestleMania में भिड़ने वाली हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या WWE Summerslam में 26 सेकंड में लिंच के खिलाफ मिली हार का बदला ब्लेयर ले पाएंगी अथवा नहीं।