WWE रॉ (Raw) में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के खिलाफ बुरी तरह मार खाने के बाद बैकी लिंच (Becky Lynch) ने अपने शरीर पर पड़े दिखाए हैं। Raw विमेंस चैंपियन बैकी लिंच और रेसलमेनिया (Wrestlemania) 38 की उनकी दुश्मन ब्लेयर ने शो में सिक्स विमेंस टैग टीम मुकाबले में हिस्सा लिया था। इस मैच में लिंच के साथ डूड्रॉप और निकी A.S.H., तो वहीं ब्लेयर के साथ लिव मॉर्गन और रिया रिप्ली थीं। मैच के आखिरी लम्हों में लिंच ने ब्लेयर के बाल पकड़ लिए थे और उसे खींचना शुरु कर दिया था। इस दौरान ब्लेयर ने लगातार लिंच पर अटैक किया। ब्लेयर ने अपनी चोटी से बैकी लिंच के पेट पर लगातार वार किए और इससे उनके शरीर पर खतरनाक निशान भी पड़ गए। अंत में ब्लेयर ने निकी को नॉकआउट करते हुए अपनी टीम को मैच जिताया। कुछ देर बाद ही लिंच को बैकस्टेज में अपने घाव दिखाते हुए देखा गया। लिंच ने अपनी फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्लेयर को धमकी दी है। लिंच ने लिखा, यह Wrestlemania का प्रीव्यू नहीं है। यह एक अवैध हथियार का बेरहमी से इस्तेमाल किया जाना है। Wrestlemania में मैं तुम्हें हराने जा रही थी, लेकिन अब मैं तुम्हें बुरी तरह पीटने वाली हूं।WWE WrestleMania 38 में बियांका ब्लेयर के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करने वाली हैं बैकी लिंचWWE WrestleMania@WrestleMania#WrestleMania Saturday@BeckyLynchWWE vs. @BiancaBelairWWE#WWERaw #WomensTitle07:21 AM · Mar 1, 20221688313#WrestleMania Saturday@BeckyLynchWWE vs. @BiancaBelairWWE#WWERaw #WomensTitle https://t.co/z4UOLn9sxTबियांका ब्लेयर लंबे समय से बैकी लिंच के Raw विमेंस चैंपियनशिप पर निगाह लगाए हुए हैं। पिछले साल लिंच ने SummerSlam 2021 में चौंकाने वाली वापसी की थी और ब्लेयर को 26 सेकेंड में हराते हुए SmackDown विमेंस टाइटल जीत लिया था। फैंस को इस मैच का परिणाम पसंद नहीं आया था और उन्होंने ब्लेयर द्वारा लिंच को हराने का परिणाम देखने की मांग की थी।इस हार के बाद ब्लेयर ने कहा था, सबकुछ काफी जल्दी हो गया था। उस समय आप केवल यही कर सकते हैं कि लगातार मुक्के बरसाते रहें। मेरे लिए यह केवल खुद को चेक करने की बात थी। मैंने इस मौके का फायदा उठाते हुए यह बताने की कोशिश की थी कि बियांका ब्लेयर कौन हैं। मैं दिखाना चाहती थी कि टाइटल के बिना भी मैं WWE की बेस्ट हूं।2022 विमेंस Royal Rumble मैच के दौरान ब्लेयर लगभग 50 मिनट तक रिंग में रही थीं, लेकिन शार्लेट फ्लेयर ने उन्हें एलिमिनेट कर दिया था। Elimination Chamber 2022 में ब्लेयर ने पांच अन्य सुपरस्टार्स को चैंबर मैच में हराते हुए लिंच के टाइटल के खिलाफ मौका हासिल किया था।