WWE: WWE की मौजूदा विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) ने हाल ही में अपना 34वां जन्मदिन मनाया। बता दें, बियांका ने अपने जन्मदिन को अनोखे ढंग से सेलिब्रेट किया और उन्होंने इससे जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की। बियांका ब्लेयर ने इस बार अपना जन्मदिन घर में ही मनाया और खुद बियांका ऐसा चाहती थीं। View this post on Instagram Instagram Postबियांका ब्लेयर ने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने जन्मदिन के बारे में बात करते हुए लिखा-"मेरा 34वां जन्मदिन काफी शानदार था और यह मेरे मन-मुताबिक हुआ। मैंने मोंटेज फोर्ड को कह दिया था कि मैं एक और प्लेन पर यात्रा करना, किसी होटल में रूकना, दूसरे शहर/राज्य/देश नहीं जाना चाहती हूं। मैं घर में अपने परिवार के साथ रहना चाहती हूं और वो चीज़ें करना चाहती हूं जो करने का मुझे समय नहीं मिलता है। मैंने फूल लगाया, सोई, शोज और मूवी देखे, अपना मेकओवर कराया, पूल में गई और मेरी बेटी ने खास संदेश देकर मेरा दिन बना दिया।"उन्होंने आगे कहा-"फैमिली सबसे पहले है। साधारण चीज़ें करना अच्छा होता है। खुद में सुधार ला रही हूं और अपने लोगों के साथ जीवन का आनंद ले रही हूं। उन चीज़ों पर ध्यान फोकस कर रही हूं जो कि मेरे कंट्रोल में हैं।WWE Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर को जन्मदिन पर अपने पति मोंटेज फोर्ड से खास गिफ्ट मिलाBianca Belair@BiancaBelairWWECan you guess what this Birthday gift was?!!! @montezfordwwe always comes thru 🥰2245158Can you guess what this Birthday gift was?!!! 👀 @montezfordwwe always comes thru 🥰 https://t.co/NAGdwOYn6CRaw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर को जन्मदिन के मौके पर अपने पति मोंटेज फोर्ड से खास गिफ्ट भी मिला है और उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए इस चीज़ की सूचना दी है। हालांकि, बियांका ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि उन्हें गिफ्ट में क्या मिला। यही नहीं, उन्होंने फैंस को इस बारे में अनुमान लगाने को कहा है।बता दें, बियांका ब्लेयर ने WrestleMania 39 में ओस्का को हराकर अपना Raw विमेंस टाइटल डिफेंड किया था। वहीं, Raw के आखिरी एपिसोड में बियांका ब्लेयर के SmackDown विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली के साथ मैच को टीज़ किया गया था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।