WWE Raw के पिछले हफ्ते के एपिसोड में बैकी लिंच (Becky Lynch) ने रेसलमेनिया (WrestleMania 38) की अपनी विरोधी बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) पर खतरनाक तरीके से अटैक कर दिया था। उस सैगमेंट के कुछ समय बाद WWE ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ब्लेयर के चोटिल होने की पुष्टि की।अब ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे ब्लेयर की चोट से बैकी को कोई फर्क नहीं पड़ता। ब्लेयर की गले की हड्डी में आई चोट इतनी गंभीर नहीं है, जिससे उन्हें सर्जरी करानी पड़े, लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ समय के लिए ब्रेक जरूर लेना पड़ सकता है। इस संबंध में WWE द्वारा किए गए एक ट्वीट पर मौजूदा Raw विमेंस चैंपियन बैकी लिंच ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।WWE@WWE.@BiancaBelairWWE suffered a fractured hyoid bone in her throat because of @BeckyLynchWWE’s attack on #WWERaw. Although Belair will not require surgery, she has been ruled out of action for an unspecified amount of time as she recovers. wwe.com/article/injury…3:15 AM · Mar 20, 20224593578.@BiancaBelairWWE suffered a fractured hyoid bone in her throat because of @BeckyLynchWWE’s attack on #WWERaw. Although Belair will not require surgery, she has been ruled out of action for an unspecified amount of time as she recovers. wwe.com/article/injury…The Man@BeckyLynchWWE@WWE @BiancaBelairWWE Oops9:06 AM · Mar 21, 20222417201@WWE @BiancaBelairWWE Oopsक्या WWE WrestleMania 38 से पहले ठीक हो पाएंगी बियांका ब्लेयर?आपको बता दें कि बैकी लिंच को WrestleMania 38 में बियांका ब्लेयर के खिलाफ अपने Raw विमेंस टाइटल को डिफेंड करना है। दोनों की दुश्मनी पिछले कुछ हफ्तों में ज्यादा गहराती गई है और ब्लेयर भी SummerSlam 2021 में बैकी के खिलाफ 26 सेकंड में आई हार को भुला नहीं पाई हैं।उस हार के बाद ब्लेयर ने जॉन सीना द्वारा मिली सलाह का जिक्र करते हुए कहा था,"WWE SummerSlam में 26 सेकंड में मिली हार के बाद मुझे जॉन सीना से बात करने का मौका मिला। उन्होंने मुझे अच्छी सलाह दी और हर चीज़ के प्रति साकारात्मक रवैया अपनाने की बात कही। असल में उनका कहने का मतलब ये था कि इस तरह के लम्हे आपको आगे चलकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इस तरह के मोमेंट्स से फैंस आपको सपोर्ट करने लगते हैं। उनकी इस सलाह के बाद मुझे अपने करियर में आगे होने वाली बड़ी चीज़ें नजर आने लगी थीं और उम्मीद है कि आगे चलकर बहुत सफलता प्राप्त करूंगी।"आपको याद दिला दें कि SummerSlam 2021 में बियांका ब्लेयर को हराकर बैकी लिंच नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनी थीं। मगर 2021 के ड्राफ्ट के बाद बैकी ने उस समय की Raw विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर के साथ बेल्ट की अदला-बदली कर ली थी, इसलिए अब बैकी मौजूदा Raw विमेंस चैंपियन हैं।