WWE Extreme Rules में दिग्गज रचेंगे इतिहास, मेन चैंपियनशिप के लिए होने वाला है ऐतिहासिक मुकाबला

Ujjaval
WWE Extreme Rules में बेली और बियांका ब्लेयर इतिहास बनाने वाली हैं
WWE Extreme Rules में बेली और बियांका ब्लेयर इतिहास बनाने वाली हैं

Extreme Rules: WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 2022 में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और बेली (Bayley) के बीच एक धमाकेदार मैच होने जा रहा है। आपको बता दें कि दोनों ही टॉप विमेंस सुपरस्टार्स के बीच लैडर मैच देखने को मिलेगा और इसमें रॉ (Raw) विमेंस चैंपियनशिप दांव पर रहने वाली है।

Raw के आखिरी एपिसोड में बेली ने बियांका ब्लेयर के खिलाफ लैडर मैच लड़ने का प्रस्ताव रखा था। ब्लेयर ने इसे स्वीकार किया और बाद में WWE ने ऐलान किया कि दोनों विमेंस सुपरस्टार्स के बीच टाइटल मैच होगा। इस मैच में चैंपियनशिप को ऊपर बांध दिया जाएगा और दोनों सुपरस्टार्स को लैडर पर चढ़कर चैंपियनशिप को निकालना होगा।

इस मैच में जिस भी सुपरस्टार ने पहले टाइटल निकाल लिया, उसकी जीत हो जाएगी। आपको बता दें कि बियांका ब्लेयर और बेली का यह मुकाबला WWE इतिहास का मेन रोस्टर पर पहला सिंगल्स लैडर मैच रहने वाला है। बेली और बियांका ब्लेयर सही मायने में एक बड़ा इतिहास बनाने वाली हैं। इसके पहले कभी भी मेन रोस्टर पर विमेंस सुपरस्टार्स का 1v1 लैडर मैच देखने को नहीं मिला है।


WWE Extreme Rules में होने वाले Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच में दूसरी स्टार्स दखल देंगी

बेली इस समय डैमेज कंट्रोल फैक्शन की लीडर हैं। उनके फैक्शन में इयो स्काई और डकोटा काई हैं। दोनों के पास इस समय विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप है और वो बियांका ब्लेयर के साथ दुश्मनी का हिस्सा हैं। आपको बता दें कि इस स्टोरीलाइन में बियांका ब्लेयर का साथ एलेक्सा ब्लिस और ओस्का दे रही हैं।

अगर लैडर मैच में बेली अपनी साथियों की मदद लेती हैं तो फिर उन्हें रोकने के लिए एलेक्सा ब्लिस और ओस्का आ सकती हैं। आपको बता दें कि यह एक नो DQ मैच रहता है और इसी कारण इंटरफेरेंस से मैच पर फर्क नहीं पड़ेगा। इस मैच में किसी भी सुपरस्टार की जीत हो सकती है। कुछ समय पहले ही बेली ने इस मैच को लेकर ट्वीट किया था और मुकाबले को हाइप करने की कोशिश की थी। उन्होंने यहां दावा किया था कि वो लैडर मैच में जीत दर्ज करेंगी।

यह रहा WWE की रोल मॉडल का ट्वीट:

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।