WWE से जुडी 2022 के हर महीने की सबसे बड़ी खबरें जिन्होंने तहलका मचा दिया था

Ujjaval
2022 में WWE में कई बड़ी चीज़ें हुई
2022 में WWE में कई बड़ी चीज़ें हुई

WWE: WWE के लिए 2022 एक सफल साल रहा। उन्होंने इस साल कई बड़े इवेंट्स और शोज़ बुक किए। पिछले साल कई टॉप रिटर्न्स देखने को मिले और कुछ मोमेंट्स ने फैंस के दिल में जगह बना ली। 2022 में हर महीने कुछ बड़ी चीज़ें देखने को मिली हैं और कुछ खबरों ने फैंस को चौंका दिया था। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2022 के हर महीने की कुछ बड़ी खबरों को लेकर बात करेंगे।

2022 में WWE से जुड़ी कुछ बड़ी खबरें

जनवरी:

- ब्रॉक लैसनर ने Day 1 इवेंट में WWE चैंपियनशिप जीतकर चौंका दिया था। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का मैच कैंसिल हो गया था क्योंकि रोमन COVID के कारण लड़ने के लिए क्लियर नहीं थे।

- Royal Rumble 2022 में रिटर्न के बाद बैकस्टेज दिक्कतों के कारण शेन मैकमैहन को WWE से निकाल दिया गया था।

Ringside News are now reporting that Shane McMahon has been quietly let go by WWE & that “there will be no more creative discussions about Shane McMahon.” https://t.co/qDywbCC3B2

फरवरी:

- सिजेरो सालों तक WWE का हिस्सा थे लेकिन उन्होंने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया। बाद में उनका AEW में डेब्यू हुआ।

Cesaro has quietly left WWE https://t.co/3qAgvaxbu9

मार्च:

- ट्रिपल एच ने इन-रिंग एक्शन से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। साथ ही वो बैकस्टेज ऑफिशियल के तौर पर वापस आ गए थे।

- बिग ई SmackDown के एपिसोड में रिज हॉलैंड के बोच मूव के कारण बुरी तरह चोटिल हो गए थे।

अप्रैल:

- कोडी रोड्स ने AEW छोड़कर WWE में वापसी की। उन्होंने WrestleMania 38 में वापसी करके सैथ रॉलिंस को हराया।

- स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने 19 साल बाद रिंग में वापसी की और केविन ओवेंस को हराया।

- रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर को हराकर कंपनी के पहले अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने थे।

ROMAN REIGNS RETAINS!@WWERomanReigns is STILL your Undisputed WWE Universal Champion at #WWECastle thanks to @WWESoloSIkoa! https://t.co/bdSdwozYiq

मई:

- साशा बैंक्स और नेओमी Raw के एक एपिसोड को बीच में छोड़कर चले गए थे और इसी कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था।

An agreement has been reached for Sasha Banks and Naomi to return to WWE. - WrestlingNewsCO https://t.co/MoiTzBdbjD

जून:

- Hell in a Cell 2022 में कोडी रोड्स ने बुरी तरह चोटिल होने के बाद भी सैथ रॉलिंस को हराया और 5 स्टार मैच दिया।

Number 10Seth Rollins Vs Cody Rhodes hell In a cell match at #HIACMy rating: 5 stars This was probably the Gutsiest Performances from Cody Rollins heel work is top notch in this match https://t.co/O1qV1fMC6l

जुलाई:

- विंस मैकमैहन WWE से रिटायर हो गए थे। स्टैफनी मैकमैहन और निक खान Co-CEO बने थे, वहीं ट्रिपल एच को क्रिएटिव हेड बनाया गया था।

Vince McMahon has announced his retirement from WWE. He tweeted: "At 77, time for me to retire. Thank you, WWE Universe. Then. Now. Forever. Together."Read more down below. 👇 https://t.co/91FzrUJtYP

अगस्त:

- कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट ने 5 अगस्त 2022 को SmackDown के एपिसोड में चौंकाने वाला रिटर्न किया था।

We're told that the Karrion Kross & Scarlett return to WWE came together very quickly. More on that on FightfulSelect.com now https://t.co/Z5Zd7OUjiI

सितंबर:

- यूनाइटेड किंगडम में WWE का 30 साल बाद कोई प्रीमियम लाइव इवेंट हुआ था। Clash at the Castle इवेंट ने फैंस का दिल जीता।

- 5 सितंबर 2022 को ब्रॉन स्ट्रोमैन ने Raw में चौंकाने वाली वापसी की थी।

BRAUN STROWMAN RETURNS TO WWE! #WWERAW https://t.co/5rfFfOqwOu

अक्टूबर:

- Extreme Rules 2022 में काफी लंबे इंतजार के बाद ब्रे वायट ने आखिर वापसी की और उन्हें तगड़ा रिएक्शन मिला।

Bray Wyatt returns at Extreme Rules https://t.co/Ril2JmNqGE

नवंबर:

- विलियम रीगल ने अचानक AEW छोड़कर WWE में वापस आने का निर्णय लिया।

दिसंबर:

- मैंडी रोज़ को अचानक से WWE से रिलीज कर दिया गया और यह एक चौंकाने वाली चीज़ रही।

- जॉन सीना ने डेढ़ साल बाद रिंग में वापसी की। उन्होंने केविन ओवेंस के साथ टीम बनाकर रोमन रेंस और सैमी ज़ेन को हराया। इसी के साथ रोमन रेंस की 11 महीनों की जीत की स्ट्रीक खत्म हो गई।

.@JohnCena sent a special message to the WWE Universe after #SmackDown last night: https://t.co/hvlj20O9Gu

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment