WrestleMania 34 के बैकस्टेज फुटेज में अंडरटेकर और रोमन रेंस का परिवार के लिए भावुक संदेश

<p>

रैसलमेनिया 34 कई मायनों में खास रहा है। फैंस ने इसे कुछ ज्यादा ही पसंद किया है। फैंस जैसा चाहते थे वैसा ही यहां हुआ। कुछ बड़े मैच यहां हुए। और कुछ ऐसे भी पल आए जिस पर फैंस चौंक गए। लेकिन फैंस ने अभी तक कैमरे के आगे के ही पल देखे होंगे। WWE ने कैमरे के पीछे के पल भी रिलीज कर दिए है। अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने बैक ऑफ द कैमरा की फुटेज डाली हैं। जो की काफी शानदार हैं।

Ad

सुपरडोम में रैसलमेनिया का आयोजन हुआ था। 7 घंटे का ये शो चला था। इसमें प्री शो भी शामिल था। रैससमेनिया इतिहास का ये सबसे अच्छा कार्ड था। प्रो रैसलिंग में रैसलमेनिया हफ्ते में फैंस को बहुत मजा आया। रॉ, स्मैकडाउन रैसलमेनिया के बाद हुई, वो भी शानदार था।

WWE ने अब फुटेज जारी किया है। इस शो में सुपरस्टार्स ने कैमरे के पीछे क्या कहा वो क्या है। रोमन रेंस, केविन ओंवस, एजे स्टाइल्स, फिन बैलर ने रैसलमेनिया में हिस्सा लेने को लेकर अपनी अपनी दिल की बात कही। रोंडा राउजी भी इसमें नजर आई। सुपरस्टार्स के इमोशन इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहे हैं। अंडरटेकर भी यहां अपनी टोपी के साथ तैयार होते दिखाई दिए। डेनियल ब्रायन और उसोज ने बताया कि वो किस तरह तैयार हो रहे है।

इस वीडियो में सबसे खास रोमन रेंस थे। क्योंकि उन्होंने अंत में उन्होंने बताया कि ये दिन उनके लिए क्यों खास है। रोमन रेंस ने कहा कि,"बहुत सालों से यहां के लिए मेहनत कर रहा हूं। कई सालों से ये हो रहा है। पूरी दुनिया में हो रहा है। काफी लंबे वक्त से मैं अपनी फैमिली से दूर हूं। मैं अपने बच्चों के पास जाकर उन्हें चूमकर बता सकता हूं कि मैं ये फाइट किसके लिए कर रहा हूं। अगर कोई कहता है कि मैं डिजर्व नहीं करता या तैयार नहीं हूं तो उन्हें अपना होमवर्क करके आना पड़ेगा"।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications