WWE ने एक बार फिर एक साथ 18 सुपरस्टार्स को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भारतीय WWE फैंस के लिए भी बुरी खबर सामने आई है। NXT में परफॉर्म करने वाले 40 साल के भारतीय सुपरस्टार जीत रामा (Jeet Rama) को भी रिलीज कर दिया गया है। जीत रामा ने 205 लाइव में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। कुछ दिन पहले ही जीत रामा का NXT में भी मैच हुआ था।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_WWE has released the following, per @SeanRossSapp:🔴 Franky Monet🔴 Ember Moon🔴 Jeet Rama🔴 Katrina Cortez🔴 Scarlett Boureaux 🔴 Trey Baxter🔴 B-Fab 🔴 Oney Lorcan 🔴 Zayda Ramier🔴 Jessi Kamea4:34 AM · Nov 5, 2021137WWE has released the following, per @SeanRossSapp:🔴 Franky Monet🔴 Ember Moon🔴 Jeet Rama🔴 Katrina Cortez🔴 Scarlett Boureaux 🔴 Trey Baxter🔴 B-Fab 🔴 Oney Lorcan 🔴 Zayda Ramier🔴 Jessi KameaWWE में जीत रामा ने अभी तक अच्छा काम किया था आपको बता दें जीत रामा का असली नाम सतेंदर डागर है। रामा ने कुश्ती में बहुत सफलता हासिल की। जीत रामा ने कुश्ती में काफी बड़ा नाम कमाया है। WWE में आने से पहले ही रामा ने अपनी अलग पहचान बना ली थी। रामा 10 बार कुश्ती हैवीवेट एमेच्योर चैंपियन बन चुके हैं और ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। सबसे बड़ी बात कि जीत रामा ने 3 अलग-अलग मौकों पर हिंद केसरी अवॉर्ड पर अपना कब्जा जमाया है।वैसे कुश्ती की वजह से WWE में भी रामा को फायदा मिला। कुछ अच्छे मैच रामा ने अपने फैंस को दिए। कुछ समय पहले WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स ने जीत रामा की बहुत तारीफ की थी।रामा ने भारत की पहली विमेंस WWE सुपरस्टार कविता देवी के साथ भी टैग टीम मैच में काम किया। कविता देवी के साथ मिलकर जीत रामा ने दो मैच लड़े।इस हफ्ते NXT के एपिसोड में जीत रामा का मुकाबला रोमन रेंस के कजिन भाई सोलो सिकोआ के साथ हुआ था। जीत रामा को इस मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था। जीत रामा ने अभी तक जिस अंदाज में प्रदर्शन किया वो बहुत शानदार था। ऐसा लग रहा था कि WWE में उनका नाम और भी आगे बढ़ेगा। शायद कुछ समय बाद मेन रोस्टर में भी उनकी एंट्री हो सकती थी लेकिन अब ऐसा देखने को नहीं मिलेगा। WWE ने भारतीय फैंस को बड़ा झटका इस बार दिया है। खैर जीत रामा के रिलीज से सभी भारतीय फैंस दुखी जरूर हुए होंगे। अब देखना होगा कि जीत रामा किस कंपनी के साथ फ्यूचर अपना में करियर आगे बढ़ाएंगे।