WWE ने एक बार फिर फैंस को बड़ा झटका दिया है। कुछ हफ्ते पहले ही एक दर्जन से ज्यादा रेसलर्स को रिलीज किया गया था और अब एक बार फिर ऐसा देखने को मिला। WWE ने इस बार 8 रेसलर्स को कंपनी से निकालकर फिर से चौंका दिया है। इस लिस्ट में कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं।WWE ने कंपनी से आठ रेसलर्स को रिलीज कर दिया बड़ा झटकाWWE ने इस बार जॉन मॉरिसन, टॉप डोला, ड्रेक मेवरिक, जैक्सन रायकर, शेन थॉर्न, स्वेर्व स्कॉट, टेगन नॉक्स, अशांते एडोनिस को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस महीने में दूसरी बार WWE ने ये बड़ा कदम उठाया है। नवंबर की शुरूआत में कीथ ली, कैरियन क्रॉस और नाया जैक्स जैसे बड़े सुपरस्टार्स को कंपनी ने रिलीज कर दिया था।Sean Ross Sapp of Fightful.com@SeanRossSappFightful has learned that WWE have released John Morrison, Top Dolla, Ashante Adonis, Isaiah Swerve Scott, Tegan Nox, Drake Maverick, Shane Thorne, and Jaxson Ryker.7:51 AM · Nov 19, 202157901625Fightful has learned that WWE have released John Morrison, Top Dolla, Ashante Adonis, Isaiah Swerve Scott, Tegan Nox, Drake Maverick, Shane Thorne, and Jaxson Ryker.Hit Row फैक्शन को कंपनी ने निकाल दिया और ये बहुत बड़ी चौंकाने वाली खबर है। NXT में इनका प्रदर्शन बहुत ही जबरदस्त था। मेन रोस्टर में कुछ समय पहले ही इनकी एंट्री हुई थी और पुश भी दिया गया। अचानक इन्हें रिलीज करने से सभी हैरान हो गए।रिलीज किए गए सुपरस्टार्स में जॉन मॉरिसन का नाम भी हैरान कर देेने वाला है। हालांकि कुछ समय से वो रिंग में नजर नहीं आए। कुछ साल पहले ही जॉन मॉरिसन ने वापसी कर द मिज के साथ अच्छा काम किया था। जॉन मॉरिसन ने WWE में हमेशा अच्छा काम किया। कई बार चैंपियन भी जॉन मॉरिसन रहे।खैर WWE ने एक बार फिर से बड़ा झटका दे दिया है। पिछले एक साल में कई बड़े सुपरस्टार्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WWE द्वारा कुछ और भी सुपरस्टार्स को आने वाले समय में रिलीज किया जाएगा। WWE द्वारा लिए गए इन फैसलों से कोई भी खुश नजर नहीं आ रहा होगा। बजट में कमी के कारण ये किया जा रहा है लेकिन इस बार WWE को बहुत फायदा हुआ है। रेवेन्यू में बढ़ोत्तरी के बाद भी कंपनी द्वारा बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि विंस मैकमैहन के दिमाग में इस समय कंपनी को लेकर क्या चल रहा है।