कुछ दिन पहले WWE ने ब्रे वायट को रिलीज कर सभी को चौंका दिया था। अब WWE ने एक और बड़ा कदम उठाया है। WrestlingInc और Fightful की रिपोर्ट के अनुुसार WWE ने रिक फ्लेयर (Ric Flair) को भी रिलीज कर दिया। यानी की अब फ्लेयर WWE कॉन्ट्रैक्ट के साथ नजर नहीं आएंगे। रिक फ्लेयर का WWE में बहुत बड़ा नाम हैं और वो 16 बार चैंपियन बन चुके हैं। View this post on Instagram A post shared by Ric Flair® Nature Boy® (@ricflairnatureboy)रिक फ्लेयर का WWE करियर शानदार रहावैसे रिक फ्लेयर के WWE से जाने से किसी को ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। 72 साल की उम्र में रिक फ्लेयर कभी-कभार रिंग में नजर आते थे। दो बार WWE हॉल ऑफ फेम में भी रिक फ्लेयर शामिल हो चुके हैं। फ्लेयर ने पिछले साल कंपनी के साथ डील रीसाइन की थी। अपनी बेटी शार्लेट फ्लेयर के साथ वो स्टोरीलाइन में शामिल रहे थे। लेसी इवांस भी इसमें शामिल थीं लेकिन ये स्टोरीलाइन बीच में ही खत्म कर दी गई। Raw के एपिसोड में लेसी इवांस ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था। इसके बाद रिक फ्लेयर भी टीवी पर नजर नहीं आए।करीब सात महीने से रिक फ्लेयर WWE रिंग में नजर नहीं आए। रिक फ्लेयर के लिए इस समय WWE के पास कोई प्लान भी मौजूद नहीं था। अपनी बेटी के WWE करियर को आगे बढ़ाने के लिए फ्लेयर ने कई बार एंट्री की। इसका फायदा भी शार्लेट फ्लेयर को मिला था।रिक फ्लेयर को निकाले जाने का कारण भी बजट में कमी का आना होगा। देखा जाए तो फ्लेयर का कॉन्ट्रैक्ट कुछ अलग तरह का होगा। एक्टिव रेसलर के रूप में वो काम नहीं कर रहे थे तो शायद लैजेंड कॉन्ट्रैक्ट के अंडर में वो आते थे। वैसे भी अब रिंग में ज्यादा एक्शन में वो नजर नहीं आते हैं।फ्लेयर को यहां से एक चीज का फायदा हो जाएगा कि वो AEW में जा सकते हैं। AEW में जाकर वो किसी स्टोरीलाइन का हिस्सा बाहर से बन सकते हैं। AEW द्वारा उन्हें अच्छा पैसा भी दिया जाएगा। फ्लेयर वहां पर बैकस्टेज भी काम कर सकते हैं। AEW के नए रेसलर्स को इससे काफी फायदा मिलेगा। फ्लेयर का अगला कदम क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। शायद कुछ दिन बाद वो इस बारे में खुलासा कर देंगे।