Wyatt Sick6 द्वारा किए गए घातक हमले के बाद WWE के फेमस Superstar को बड़े मैच से हटाया गया, मुकाबले में शामिल होने वाले नए स्टार का हुआ खुलासा

WWE सुपरस्टार को लगा बड़ा झटका (Photo: WWE.com)
WWE सुपरस्टार को लगा बड़ा झटका (Photo: WWE.com)

Chad Gable Removed Major Match: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा था। शो के अंत में Wyatt Sick6 का डेब्यू देखने को मिला। इस ग्रुप ने बैकस्टेज बहुत तबाही मचाई। चैड गेबल (Chad Gable) के लिए ये शो बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। पहले उनके साथियों ने उनसे मुंह मोड़ लिया और बाद में उनके ऊपर Wyatt Sick6 ने अटैक किया।

बैकस्टेज गेबल का चेहरा साफ नज़र आ रहा था। उनका फेस पूरी तरह खून से लथपथ था। अब उन्हें एक और झटका लगा है। उनके ऊपर किया गया अटैक इतना खतरनाक था कि उन्हें अब एक मैच से हटा दिया गया है।

दरअसल चैड गेबल को मेंस Money in the Bank लैडर मैच में जगह पाने के लिए क्वालीफाइंग मुकाबले में शामिल होना था। आगामी Raw के एपिसोडमें उनका सामना ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन स्ट्रोमैन से तय किया गया था। Wyatt Sick6 द्वारा किए गए अटैक के बाद अब वो इस मैच का हिस्सा नहीं रहेंगे। अब उनकी जगह इस मैच में इल्या ड्रैगूनोव हिस्सा लेंगे। इसका ऐलान WWE मेन इवेंट में किया गया।

WWE Clash at the Castle में चैड गेबल की हुई थी हार

चैड गेबल लगातार अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। हाल ही में हुए Clash at the Castle इवेंट में उन्हें बड़ा झटका लगा था। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में सैमी ज़ेन ने उनके खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की थी। सभी को लगा था कि इस बार गेबल नए चैंपियन बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बड़ा मौका उनके साथ से चला गया।

गेबल अब मेंस Money in the Bank लैडर मैच का हिस्सा भी नहीं रहेंगे। ये भी उनके लिए बुरी खबर है। अब देखना होगा कि उनके लिए आगे कंपनी ने क्या प्लान बनाया है। उनकी हालत के बारे में अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है। उन्हें मैच से हटा दिया गया है और इसका मतलब है कि उनकी इंजरी सीरियस है।

उधर अंकल हाउडी के नेतृत्व में Wyatt Sick6 का बवाल अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में भी देखने को मिल सकता है। बैकस्टेज उन्होंने जिस तरह सुपरस्टार्स और ऑफिशियल्स पर हमला किया वो बहुत ही डरावना था। इस तरह का मंजर शायद ही फैंस ने कभी देखा होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications