WWE: SummerSlam 2023 में जिमी उसो (Jimmy Uso) ने सबको चौंकाते हुए अपने भाई जे उसो (Jey Uso) पर अटैक कर उन्हें ट्राइबल चीफ बनने से वंचित रख दिया था। अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि WWE ने जिमी के किरदार को ऑफिशियल रूप से बदल दिया है।जिमी की वापसी के बाद PWInsider ने रिपोर्ट करते हुए बताया है कि कंपनी ने जिमी उसो को हील बना दिया है। इस रिपोर्ट में कहा गया,"जिमी उसो को आधिकारिक रूप से एक हील रेसलर की संज्ञा दी जा रही है।"Pro Wrestling Finesse@ProWFinesseJIMMY USO COST JEY USO THE VICTORY.NO WAY. pic.twitter.com/4j870CFBRj949113JIMMY USO COST JEY USO THE VICTORY.NO WAY. pic.twitter.com/4j870CFBRjजिमी ने इसी साल Night of Champions में रोमन रेंस पर अटैक कर बेबीफेस टर्न लिया था। मगर अब ऐसा लगता है जैसे वो दोबारा हील के तौर पर आगे बढ़ने वाले हैं। इसलिए काफी हद तक संभव है कि Payback 2023 के लिए जिमी उसो और जे उसो के रूप में 2 भाइयों की व्यक्तिगत दुश्मनी शुरू हो सकती है। ये WWE में पहला मौका होगा जब जे और जिमी उसो एक-दूसरे के खिलाफ सिंगल्स फिउड का हिस्सा बन रहे होंगे।SmackDown में आकर WWE SummerSlam की घटना पर बात करेंगे Roman ReignsRenee🌹Roman Reigns 🐐@ReneeRe8333Roman was hurt at SummerSlam he was injured early during his match with Jey. He finished the match while injured this is commitment. I hope he takes care of himself. He is scheduled to appear on SmackDown this Friday. Greatness! #RomanReigns 🏾 pic.twitter.com/5JTuhi92b1668Roman was hurt at SummerSlam he was injured early during his match with Jey. He finished the match while injured this is commitment. I hope he takes care of himself. He is scheduled to appear on SmackDown this Friday. Greatness! #RomanReigns ☝🏾 pic.twitter.com/5JTuhi92b1द ब्लडलाइन में जो कुछ भी होता है, उसके पीछे रोमन रेंस का हाथ होता है। अब ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने किसी तरह से जिमी और जे उसो के बीच दूरियां बनाने का रास्ता ढूंढ निकाला है। एक तरफ खबरें हैं कि वो जल्द ही ब्रेक पर जा सकते हैं, इसके बावजूद वो इस हफ्ते SmackDown में अपीयरेंस देने वाले हैं।उन्हें Payback प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए एडवर्टाइज नहीं किया जा रहा है, इसलिए वो ब्रेक पर जाने से पहले जे और जिमी उसो के बीच स्थिति को लेकर बात कर सकते हैं। ट्राइबल चीफ के ब्रेक पर जाने के बाद सोलो सिकोआ, जे उसो और जिमी उसो एक-दूसरे के प्रति स्पष्ट रूप से अपनी बात रख पाएंगे क्योंकि अभी तक रोमन उन सभी को कंट्रोल करते आ रहे थे। खैर ये तो समय ही बताएगा कि WWE अब द ब्लडलाइन स्टोरीलाइन को किस तरीके से आगे बढ़ाएगी और फैंस भी इस बात का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।