Jey Uso: WWE Elimination Chamber में एक बार फिर रोमन रेंस (Roman Reigns) का कहना मानने से जे उसो (Jey Uso) ने मना कर दिया था। सैमी ज़ेन (Sami Zayn) का साथ देते हुए वो नज़र आए। अब ये स्टोरीलाइन बहुत ही मजेदार हो गई है। इस लिहाज से देखा जाए तो स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड बहुत तगड़ा होगा। खैर रिपोर्ट में अब बड़ी खबर भी सामने आ गई है।सैमी ज़ेन और द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन मजेदार चल रही हैं। सभी की नजरें इस पर टिकी हुई है। इस स्टोरी का अगला हिस्सा क्या होगा ये सबसे बड़ा सवाल है। Xero News की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सैमी ज़ेन और जे उसो दोनों मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट के अनुसार WWE ने बहुत बड़ा प्लान इन दोनों के लिए तैयार किया है।Pro Wrestling Finesse@ProWFinesseThe thought of Jey Uso turning on Sami Zayn makes me so nervous.3323161रोमन रेंस भी शायद इस शो में मौजूद रहेंगे। वो आएंगे तो और भी मजा आएगा। जे उसो एक बार फिर रेंस के खिलाफ जाकर बवाल मचा सकते हैं। वो ऑफिशियल ऐलान भी कर सकते हैं कि द ब्लडलाइन का हिस्सा अब वो कभी नहीं रहेंगे। दरअसल Royal Rumble से इस स्टोरीलाइन की असली शुरूआत हुई थी। सैमी ज़ेन ने टर्न लेते हुए रोमन रेंस के ऊपर चेयर से हमला कर दिया था। इसके बाद जे उसो भी बैकस्टेज चले गए थे। जे ने बाद में संकेत दिए कि वो अब इस ग्रुप का हिस्सा नहीं रहेंगे। रेंस को इस बात पर बहुत गुस्सा आया था।WWE Elimination Chamber में हुई थी Roman Reigns की जीतElimination Chamber में ये कहानी फिर से आगे बढ़ी। मेन इवेंट में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच टाइटल मैच हुआ। मैच के दौरान सैमी के ऊपर रेंस चेयर से हमला करने गए लेकिन बीच में जे उसो आ गए। रेंस को गुस्सा आ गया था। रोमन ने जे को चेयर दी और सैमी के ऊपर हमला करने के लिए कहा। जे ने ये कदम नहीं उठाया। रेंस ने उन्हें कुछ थप्पड़ भी मारे। इसके बाद सैमी का एक गलत स्पीयर जे उसो को पड़ गया था। इसका फायदा रेंस ने उठाया और सैमी के खिलाफ मैच जीत लिया। अब देखना होगा कि इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में क्या कुछ नया देखने को मिलेगा।Wrestlelamia.co.uk@wrestlelamiaJey Uso was the first person to pin Roman Reigns. This call back would be incredible for long-term storytelling.8800798WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।