WrestleMania 39 से पहले WWE चैंपियनशिप हारेंगे Roman Reigns, मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार Raw में मिले बड़े संकेत

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर बड़ा अपडेट
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर बड़ा अपडेट

Roman Reigns: WWE की दोनों बड़ी चैंपियनशिप इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) के पास हैं। रेंस को लेकर WWE के नए प्लान का भी खुलासा अब हो गया है। इस हफ्ते रेड ब्रांड की शुरूआत द ब्लडलाइन (The Bloodline) ने की थी। इस ग्रुप ने रेंस के बिना यहां धमाल मचाया। यहां तक की सिक्योरिटी गार्ड्स के ऊपर भी हमला किया।

Ad

इसके बाद WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स को आना पड़ा। उन्होंने लॉकर रूम को बाहर बुलाया। बहुत बवाल रिंग में देखने को मिला। Xero News की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार हील फैक्शन ने रेड ब्रांड में किसी खास काम के लिए बवाल मचाया। इसकी वजह रोमन रेंस का WWE चैंपियनशिप हारना है। यानी की आगे जाकर रेंस अपनी WWE चैंपियनशिप को रेड ब्रांड में हारेंगे। इसको बिल्ड करने के लिए भी द ब्लडलाइन ने शो में तबाही मचाई। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि WrestleMania में द रॉक के खिलाफ रोमन रेंस अपनी दोनों चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे।

WWE दिग्गज Roman Reigns को लेकर अहम जानकारी सामने आई

रिपोर्ट में एक ऐसी बात कही गई है जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। अगर द रॉक की वापसी नहीं होगी तो फिर WrestleMania से पहले एक चैंपियनशिप रोमन रेंस हार जाएंगे। उम्मीद है कि WWE चैंपियनशिप को वो गंवा देंगे। ये बहुत बड़ी बात रिपोर्ट में कही गई है। WWE ने शायद इसके लिए बड़ा प्लान तैयार किया होगा।

Ad

अब सबकुछ WWE दिग्गज द रॉक के ऊपर निर्भर करेगा। उनकी वापसी के बारे में अभी तक कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WrestleMania में उनका और रोमन रेंस का मैच बुक कर दिया गया है।

28 जनवरी को Royal Rumble इवेंट का आयोजन होगा। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शो में भी द रॉक के आने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर वो यहां आएंगे तो फिर ये सबसे बड़ा सरप्राइज फैंस के लिए होगा। आने वाले कुछ हफ्तों में फैंस को बड़े सरप्राइज जरूर मिलेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications