WWE में Roman Reigns की हालत खराब करने वाले सोशल मीडिया मेगास्टार का SummerSlam 2023 में होगा बड़ा मैच, रिपोर्ट में खुलासा

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Logan Paul: WWE SummerSlam 2023 का आयोजन 5 अगस्त को होगा। कंपनी ने जरूर इस इवेंट को सफल बनाने के लिए अभी से प्लान बनाना शुरू कर दिया होगा। आप सभी को पता है कि इस शो में हमेशा बड़े सुपरस्टार्स हिस्सा लेते हैं। WWE सुपरस्टार लोगन पॉल (Logan Paul) भी इस इवेंट का हिस्सा हो सकते हैं।

Ad

WWE WrestleMania 39 में लोगन पॉल का मुकाबला सैथ रॉलिंस के साथ हुआ था। दोनों ने तगड़ा मैच दिया था। दोनों की राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया गया था। इस मैच में पॉल की हार हुई थी। इसके बाद से WWE में पॉल नज़र नहीं आए। लोगन पॉल को लेकर WrestleVotes ने अपनी रिपोर्ट में बड़ी बात कही है। रिपोर्ट के मुताबिक लोगन पॉल आगामी Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा रहेंगे। इसके अलावा SummerSlam 2023 में भी उनका धमाकेदार मुकाबला होगा। अगर ऐसा हुआ तो फिर ये अच्छी बात रहेगी।

Ad

लोगन पॉल ने अभी तक कंपनी में ज्यादा मैच नहीं लड़े। हालांकि उन्होंने अपने प्रदर्शन से बहुत प्रभावित किया है। पिछले साल कंपनी ने उन्हें तगड़ा पुश दिया था। रोमन रेंस के साथ उनका अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए शानदार मैच हुआ था। इस मैच में उनकी हार हुई लेकिन अपने प्रदर्शन से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया था। बैकस्टेज उनकी सभी ने तारीफ की थी। हेड ऑफ क्रिएटिव ट्रिपल एच ने भी उन्हें सराहा था।

WWE SummerSlam 2023 में Logan Paul का मैच किसके साथ होगा?

कंपनी ने लोगन पॉल के मुकाबले अभी तक बड़े सुपरस्टार्स के साथ कराए। SummerSlam 2023 में उम्मीद के मुताबिक वो नज़र आएंगे। अगर वो वापसी करेंगे तो फिर देखना होगा की उनका प्रतिद्वंदी कौन होगा। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WWE दिग्गज जॉन सीना के साथ उनका अगला मुकाबला हो सकता है। अगर दोनों के बीच SummerSlam 2023 में मुकाबला हुआ तो फिर फैंस को मजा आएगा। सीना के साथ काम करने से पॉल को बहुत फायदा होगा। आगे जाकर उन्हें और भी तगड़ा पुश दिया जा सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications