Alexa Bliss: पूर्व WWE विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) करीब तीन महीने से इन-रिंग एक्शन से दूर हैं। इसी बीच उन्हें लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि WWE के पास इस समय उन्हें लेकर फ्यूचर में कोई भी प्लान नहीं हैं। पूर्व WWE विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस आखिरी बार Royal Rumble 2023 में नज़र आई थीं, जहां उनका सामना बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) से हुआ था। इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।Ringside News ने पूर्व WWE विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस को लेकर अपनी रिपोर्ट में बताया कि भले ही फैंस उन्हें पसंद करते हैं लेकिन अगर वो वापसी करती है, तो WWE के पास अभी उन्हें लेकर कोई भी प्लान है। ब्लिस की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह बुरी खबर है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में खुलासा करते हुए कहा, "हमने पूर्व WWE विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस को लेकर बात की थी। इस दौरान हमें बताया गया कि पूरी दुनिया के फैंस को उम्मीद है कि वो जल्द ही वापसी करेंगी, लेकिन WWE के पास अभी उन्हें लेकर कोई भी प्लान नहीं हैं।" View this post on Instagram Instagram PostWWE करियर में Alexa Bliss ने ढेरों उपलब्धियां हासिल की हैंअपने WWE करियर में एलेक्सा ब्लिस ने बहुत सफलता हासिल की है। वो Raw विमेंस चैंपियन बन चुकी हैं। इसके अलावा वो SmackDown विमेंस चैंपियन भी रह चुकी हैं। उन्होंने विमेंस Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट भी जीता है। इसके अलावा वो टैग टीम चैंपियन भी रह चुकी हैं। वो इस समय भी विमेंस डिवीजन की सबसे फेमस स्टार्स में एक हैं। वो फेस और हील दोनों कैरेक्टर्स को बेहद आसानी से प्ले कर सकती हैं।फिलहाल उम्मीद की जा रही है कि एलेक्सा ब्लिस जल्द ही अपनी बीमारी से ठीक होकर रिंग में वापसी कर करेंगी। WWE उनके रिटर्न को ग्रैंड बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहेगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि उनके रिटर्न पर WWE किन स्टार्स के खिलाफ उन्हें बुक कर सकता है। इसके अलावा WWE उन्हें एक बार फिर से टाइटल पिक्चर का भी हिस्सा बना सकता है। ब्लिस बड़ा पुश डिजर्व करती हैं। $3 $3 $3WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।