अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए Roman Reigns नहीं थे कंपनी की पसंद, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE मेगास्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) लंबे समय से ट्राइबल चीफ के कैरेक्टर में दिख रहे हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी के ओरिजनल प्लान में हेड ऑफ द टेबल को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनाने का कोई प्लान शामिल नहीं था।

Fightful Select के शॉन रॉस सैप के अनुसार, रोमन रेंस को कभी भी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनाने के बारे में नहीं सोचा गया था। कंपनी के ओरिजनल प्लान के अनुसार, ट्राइबल चीफ अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को साल 2022 के पहले दिन ही Day 1 PLE में डिफेंड करने वाले थे।

इवेंट से पहले ही रेंस COVID-19 का शिकार हो गए, जिस कारण इस प्लान को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद कंपनी ने नया प्लान बनाया, जिसमें बीस्ट ने Elimination Chamber 2022 में WWE चैंपियनशिप को जीता और WrestleMania 38 में रोमन रेंस को टाइटल यूनिफिकेशन मैच में चुनौती दी थी।

youtube-cover

रोमन रेंस ने साल 2020 में हुए Payback में ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद उन्होंने WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर को हराया और WWE चैंपियनशिप जीतकर कंपनी के इतिहास के पहले अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने।

रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में जल्द ही 1000 दिन पूरे करने वाले हैं। इसके अलावा वो WWE चैंपियन के रूप में 400 दिन के आंकड़े से ज्यादा दूर नहीं हैं। रोमन रेंस के पास दोनों वर्ल्ड चैंपियनशिप होने के कारण ट्रिपल एच ने हाल ही में एक नई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को WWE प्रोग्रामिंग में शामिल करने का ऐलान किया था, जो Raw ब्रांड में शामिल होगी, क्योंकि Draft 2023 के बाद रोमन SmackDown ब्रांड का हिस्सा बने रहे।

WWE दिग्गज Roman Reigns की वापसी का हुआ ऐलान

रोमन रेंस आखिरी बार WrestleMania 39 के बाद हुए Raw में दिखे थे। हालिया रेड ब्रांड शो में पॉल हेमन का सैगमेंट देखने मिला था। इस दौरान पॉल ने बताया कि मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन SmackDown के Backlash 2023 के बाद एपिसोड में वापसी करेंगे।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications