WWE में Roman Reigns के ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन को लेकर आया बड़ा अपडेट, बनाए गए बड़े प्लान्स

रोमन रेंस इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं
रोमन रेंस इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं

Roman Reigns: अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अपने इस टाइटल रन के दौरान कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं। अपने इस ऐतिहासिक टाइटल रन के दौरान रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar), जॉन सीना (John Cena), ऐज (Edge), जे उसो (Jey Uso), गोल्डबर्ग (Goldberg), सैथ रॉलिंस (Seth Rollins), लोगन पॉल (Logan Paul) और फिन बैलर (Finn Balor) जैसे स्टार्स को मात दे चुके हैं। इसी बीच उनके फ्यूचर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

दरअसल, जून 2023 में रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में अपने 1028 रन पूरे कर लिए थे। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्होंने दिग्गज पेड्रो मोरालेस के टाइटल रन को पीछे छोड़ दिया है। ग्रेट पेड्रो मोरालेस 1,027 दिनों तक वर्ल्ड चैंपियन रहे थे। इसी बीच Xero News ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि एक चैंपियन के रूप में रोमन रेंस कई ऐसे रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं,जो WWE यूनिवर्स ने पहले कभी नहीं देखे होंगे। इसका सीधा अर्थ है कि ट्राइबल चीफ का टाइटल रन अभी लंबा चलने वाला है।

आखिरी बार WWE SummerSlam 2023 में नजर आए थे Roman Reigns

रोमन रेंस आखिरी बार लाइव टीवी पर WWE SummerSlam 2023 में नजर आए थे। इस दौरान उनका सामना ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जे उसो से हुआ था। इस मैच में रोमन रेंस ने जे उसो को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था। इस मैच के बाद से ही वो WWE प्रोग्रामिंग का हिस्सा नहीं बने हैं।

उनके रिटर्न को लेकर डेव मैल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रोमन रेंस Crown Jewel 2023 के लिए जल्द ही वापसी कर सकते हैं। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में उनका सामना जॉन सीना से हो सकता है। इसके अलावा Survivor Series 2023 में रोमन रेंस, एलए नाइट के खिलाफ दिखाई दे सकते हैं

बता दें कि इससे पहले द रॉक ने भी रोमन रेंस के साथ अपने मैच को लेकर हिंट दिया था। उनके इस संकेत के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि WrestleMania 40 में रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच बुक हो सकता है। पहले ये मैच WrestleMania 39 में होना था लेकिन किसी कारण से यह बुक नहीं हो सका था।

Quick Links

App download animated image Get the free App now