WWE में मौजूदा चैंपियन और दिग्गज टैग टीम के भविष्य को लेकर आया चौंकाने वाला अपडेट, होगा बड़ा बदलाव?

..
SmackDown रोस्टर में दिखेंगे कई बड़े बदलाव
SmackDown रोस्टर में दिखेंगे कई बड़े बदलाव

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) रोस्टर में ड्राफ्ट (Draft 2023) के बाद कई बड़े बदलाव हुए हैं। नई रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने ब्लू ब्रांड में कई हील टर्न प्लान किए हैं। इस साल के अंत तक एंजेलो डॉकिंस (Angelo Dawkins), मोंटेज फोर्ड (Montez Ford) और बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के कैरेक्टर में बदलाव देखने मिलेगा। यह एक चौंकाने वाली खबर है।

Ad

पिछले महीने SmackDown ने द ब्लडलाइन को द उसोज़ के बिना चुना था। वहीं Raw विमेंस चैंपियन को Draft 2023 के पहले राउंड में SmackDown ने पिक किया था। EST के नाम से मशहूर बियांका ब्लेयर ने अपने परफॉर्मेंस से यह साफ कर दिया है कि वो बिना किसी संदेह विमेंस रोस्टर की टॉप स्टार्स में से एक हैं।

Draft के बाद स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स SmackDown टैग टीम रोस्टर का हिस्सा बने थे। Better Wrestling Experience की नई रिपोर्ट के अनुसार, साल के अंत तक ब्लेयर, फोर्ड और डॉकिंस का हील टर्न हो सकता है। हालांकि, ये हील टर्न कब होंगे, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कई फैंस भी लंबे समय से तीनों के कैरेक्टर में बदलाव की मांग कर रहे थे।

youtube-cover
Ad

WWE Night of Champions 2023 में Bianca Belair दिख सकती हैं इन-रिंग एक्शन में

इस साल की शुरुआत में एम्प्रेस ऑफ टूमारो के नाम से पहचान बनाने वाली ओस्का ने WWE में नए कैरेक्टर में वापसी की थी। इसके बाद उन्होंने Raw विमेंस चैंपियनशिप के नंबर वन कंटेंडर्स Elimination Chamber मैच को जीतकर WrestleMania 39 में बियांका ब्लेयर को चुनौती दी थी।

शो ऑफ द शोज में ओस्का की हार का सिलसिला जारी रहा और वो ब्लेयर के खिलाफ अपने मैच को गंवा बैठी थीं। कई हफ्ते वीकली प्रोग्रामिंग से दूर रहने के बाद हालिया Raw के एपिसोड में ओस्का ने वापसी कर हील टर्न करते हुए मौजूदा Raw विमेंस चैंपियन के खिलाफ फिर से स्टोरीलाइन की शुरुआत की।

फिलहाल कंपनी ने दोनों के बीच किसी भी मैच का ऐलान नहीं किया है। यह माना जा रहा है कि सऊदी अरब में होने वाले WWE Night of Champions 2023 PLE में बियांका और ओस्का का रीमैच देखने मिल सकता है।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications