WWE ने WrestleMania 39 के बाद फैंस को बड़ा सरप्राइज देने का बनाया प्लान, रोस्टर में मचेगी उथल-पुथल?

Ujjaval
WWE WrestleMania 39 के बाद ड्राफ्ट का आयोजन हो सकता है
WWE WrestleMania 39 के बाद ड्राफ्ट का आयोजन हो सकता है

WrestleMania 39: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 39) को लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं। इसके बाद सभी को एक बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। दरअसल, WWE ने ड्राफ्ट के लिए प्लानिंग शुरू कर दी है। इसकी संभावित तारीख भी लीक हुई है। काफी समय से फैंस ड्राफ्ट का इंतजार कर रहे थे और अब लग रहा है कि उनकी इच्छा पूरी होने वाली है।

Ad

Xero News ने हाल ही में ट्विटर पर बड़ी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि WrestleMania 39 के एक या दो हफ्ते बाद ड्राफ्ट देखने को मिल सकता है। साथ ही कंपनी में मौजूद कुछ लोग चाहते हैं कि WrestleMania Backlash के बाद ड्राफ्ट का आयोजन किया जाए। ऐसा करने से रोस्टर में उथल-पुथल मचेगी। Xero News ने अपनी रिपोर्ट में बताया,

"सोर्स द्वारा: ड्राफ्ट WrestleMania के एक या दो हफ्ते बाद देखने को मिलेगा। हालांकि, कुछ लोग ड्राफ्ट के लिए Backlash तक का इंतजार करना चाहते हैं, ताकि WrestleMania के रीमैच भी पूरे हो जाएं।"

यह रहा Xero News का ट्वीट:

Ad

ड्राफ्ट का आयोजन 2022 में देखने को नहीं मिला था और मौजूदा रोस्टर में अब फैंस बदलाव चाहते हैं। ट्रिपल एच के नेतृत्व में WrestleMania 39 के बाद पहली बार ड्राफ्ट होगा। ऐसे में उम्मीद है कि वो कुछ बड़े निर्णय यहां लेते हुए नज़र आएंगे। ड्राफ्ट में अमूमन Raw और SmackDown ब्रांड को नए रोस्टर मिलते हैं। फैंस को यह चीज़ बहुत पसंद आती है।

WWE WrestleMania 39 इवेंट का मैच कार्ड शानदार लग रहा है

WrestleMania 39 इवेंट के लिए WWE ने पूरी तैयारी कर ली है। इस शो में मेंस Royal Rumble विजेता कोडी रोड्स का मुकाबला रोमन रेंस से अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। इसके अलावा विमेंस Royal Rumble मैच जीतने के बाद रिया रिप्ली ने शार्लेट फ्लेयर को WrestleMania 39 में SmackDown विमेंस टाइटल के लिए चुनौती दी।

बियांका ब्लेयर और ओस्का के बीच Raw विमेंस टाइटल मैच देखने को मिलेगा। साथ ही ब्रॉक लैसनर और ओमोस आमने-सामने आने वाले हैं। यह भी उम्मीद लगाई जा रही है कि इस साल WrestleMania इवेंट ऐतिहासिक साबित होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications