WWE: WWE रॉ (Raw) के आखिरी एपिसोड में एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) का एक अलग ही रूप देखने को मिला। उन्होंने बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) का बुरा हाल कर दिया था। अब एलेक्सा ब्लिस के कैरेक्टर चेंज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व Raw विमेंस चैंपियन अब आने वाले कुछ हफ्तों तक हील के तौर पर ही नज़र आएंगी। PWInsider Elite के माइक जॉनसन ने हाल ही में इस चीज़ को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि एलेक्सा ब्लिस अब हील के तौर पर कुछ समय तक काम करेंगी। ऐसा शायद इसलिए किया जा रहा है क्योंकि उनका कैरेक्टर अभी पूरी तरह से बदल रहा है। ऐसे में नए गिमिक में आने तक वो अपना गुस्सा और खतरनाक रूप दिखा सकती हैं। WWE Raw के एपिसोड में Alexa Bliss ने मचाया था जबरदस्त बवाल WrestlingWorldCC@WrestlingWCCAlexa Bliss loses control after seeing several Uncle Howdy masks 1248129Alexa Bliss loses control after seeing several Uncle Howdy masks 👀 https://t.co/rsK87C7EENRaw के आखिरी एपिसोड में एलेक्सा ब्लिस और बियांका ब्लेयर के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मुकाबले में ब्लिस ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन अंत में उन्हें फैंस के बीच Uncle Howdy के मास्क में कुछ लोग दिखे और फिर जब वो रिंग में आईं, तो उन्हें बड़ी स्क्रीन पर ब्रे वायट का लोगो नज़र आने लगा। इससे एलेक्सा ब्लिस अलग तरह से बर्ताव करने लगीं और फिर उन्होंने रेफरी पर ही हमला कर दिया। उन्होंने यहां बियांका ब्लेयर को भी निशाना बनाया और उनपर बुरी तरह अटैक किया। ब्लेयर के मुंह से खून भी आने लगा और अंत में ब्लिस ने मौजूदा चैंपियन को स्टील स्टेप्स पर DDT दिया। उन्हें ऑफिशियल्स ने आकर रोका। WWE India@WWEIndiaThe only threat, @AlexaBliss_WWE. #WWERaw1943165The only threat, @AlexaBliss_WWE. #WWERaw https://t.co/mhTVG8JYl7बियांका ब्लेयर को बैकस्टेज ले जाया गया। ब्रे वायट की वापसी के बाद लगातार एलेक्सा ब्लिस के कैरेक्टर में चेंज के संकेत मिले हैं। दो हफ्ते पहले Raw में एलेक्सा ने बियांका पर फ्लास्क फोड़ दिया था और इसके पहले रेड ब्रांड के शो में ब्लिस ने ब्लेयर पर सिस्टर एबीगेल लगाने की कोशिश की थी। इन सभी चीज़ों से संकेत मिल रहे हैं कि ब्लिस के गिमिक में चेंज होने वाला है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।