WWE में जल्द ही दो सबसे अच्छे दोस्तों का होगा रीयूनियन, वापसी के बाद मिलकर Raw में मचाएंगे बवाल?

..
WWE Raw में होंगे कुछ बड़े बदलाव
WWE Raw में होंगे कुछ बड़े बदलाव

WWE: WWE ड्राफ्ट (Draft 2023) के बाद कंपनी 27 मई को सऊदी अरब में होने वाले नाईट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट की तैयारियों में लगी हुई है। शो में नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन को क्राउन किया जाएगा। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दो पूर्व NXT चैंपियंस को मिलने वाले बड़े पुश के बारे में बताया गया है।

Ad

DIY NXT की टॉप और फेमस टैग टीमों में से एक थी। जॉनी गार्गानो और टॉमैसो चैम्पा (DIY) NXT टैग टीम चैंपियनशिप भी जीतने में कामयाब हुए थे। कंपनी के ब्लैक एंड गोल्ड ब्रांड में जॉनी और चैम्पा ने कई बार टीमअप किया था। इसके अलावा दोनों के बीच कई बार खतरनाक दुश्मनी भी देखने मिली थी। पिछले साल दोनों पूर्व NXT चैंपियंस ने मेन रोस्टर डेब्यू किया था।

टॉमैसो चैम्पा और जॉनी गार्गानो फिलहाल Raw ब्रांड का हिस्सा हैं। चैम्पा कई महीनों से WWE प्रोग्रामिंग का हिस्सा नहीं बने हैं। दोनों ही स्टार्स को मेन रोस्टर में अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिली है। Better Wrestling Experience की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, चैम्पा की कंपनी में वापसी के बाद जॉनी गार्गानो के साथ उनकी टैग टीम DIY को कंपनी बड़ा पुश देने की तैयारी कर रही है। वो Raw में आकर बवाल मचा सकते हैं।

youtube-cover
Ad

WWE Raw में टॉप स्टार की ऑन-स्क्रीन फैमिली का रीयूनियन देखने मिला

DIY के खत्म होने के बाद भी गार्गानो और चैम्पा ने कई साल डेवलपमेंटल ब्रांड में ही बिताए थे। दोनों के आखिरी मैच में कैंडिस लेरे ने हील टर्न लेते हुए जॉनी गार्गानो के साथ मिलाकर The Way ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप में जॉनी गार्गानो और कैंडिस के अलावा ऑस्टिन थ्योरी, इंडी हार्टवेल और डेक्सटर लूमिस थे।

ऑस्टिन थ्योरी के मेन रोस्टर में डेब्यू करने और जॉनी-कैंडिस के प्रोग्रामिंग से दूर रहने के कारण यह फैक्शन टूट गया था। हालिया रेड ब्रांड शो के बैकस्टेज सैगमेंट में फिर से एक बार The Way ग्रुप का रीयूनियन देखने मिला था। हालांकि, ऑस्टिन थ्योरी इस रीयूनियन में कहीं नहीं दिखे थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी किस तरह से DIY को एक साथ लाने में कामयाब रहती है।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications