WWE Raw के हालिया एपिसोड में कंपनी ने अंतिम समय में किए बड़े बदलाव, मौजूदा रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Pankaj
WWE Raw के मौजूदा एपिसोड को लेकर बड़ी खबर
WWE Raw के मौजूदा एपिसोड को लेकर बड़ी खबर

Raw: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार WWE ने इस शो के लिए जो प्लान तैयार किए थे वो अंतिम समय में खत्म कर दिए। विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के रिटायरमेंट के बाद वीकली शोज में बहुत परिवर्तन आया। लगातार फैंस को सरप्राइज मिल रहे हैं। व्यूअरशिप में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। खासतौर पर रेड ब्रांड के एपिसोड अब तगड़े हो रहे हैं।

WWE Raw के हालिया एपिसोड में हुए बड़े बदलाव

ट्रिपल एच के काम से फैंस बहुत खुश नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लगातार उनकी तारीफ हो रही है। इस बार Raw का ये हैलोवीन एडिशन था।

फाइटफुल सलेक्ट ने अपनी रिपोर्ट में बड़ी खबर दी है। रिपोर्ट के अनुसार हैलोवीन थीम पार्टी के लिए कंपनी ने कुछ और भी प्लान किया था। इन प्लान्स को अंतिम समय में कैंसिल कर दिया गया। रिडल और ओटिस को लेकर भी कुछ और इस शो में प्लान किया गया था लेकिन अंतिम समय में सब बदल दिया गया।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि NXT के शो में भी कुछ बदलाव किए गए थे। Raw के एपिसोड में इस हफ्ते बहुत कुछ देखने को मिला था। रोमन रेंस भी इस शो में दिखे। WWE Crown Jewel 2022 का आयोजन 5 नवंबर को सऊदी अरब में होगा। इस शो से पहले Raw का ये अंतिम एपिसोड था। ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच भी इस एपिसोड में बवाल देखने को मिला। दोनों के बीच भी Crown Jewel में सिंगल्स मैच होगा।

विंस मैकमैहन हमेशा वीकली शोज में अंतिम समय में कई बदलाव कर देते थे। हर शो के बाद इस तरह की खबरें आती थी। ट्रिपल एच के राज में इस तरह की खबर शायद पहली बार सामने आई है। टाइम की कमी की वजह से ही शायद इस बार शो में बदलाव किए गए थे। हालांकि बदलाव के बाद भी ज्यादा कोई दिक्कत देखने को नहीं मिली। शो एकदम हिट रहा था और फैंस को बहुत मजा आया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links