साल 2018 में सऊदी अरब में WWE ने बड़े शो किए। द ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल और क्राउन ज्वैल इवेंट का यहां आयोजन किया गया। हालांकि क्राउन ज्वैल से पहले काफी विवाद वहां हुआ था। जिस कारण एक बार ये कहा जा रहा था कि ये इवेंट नहीं होगा। लेकिन WWE ने हार नहीं मानी और ये शो कराया। इस शो को सफलता भी बहुत मिली।
अब एक और अच्छी खबर सामने आई है। WWE ने साल 2019 के लिए दो और शो सैट कर दिए है। ये खबर रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर की रिपोर्ट से सामने आई है। यानि की साल 2019 में भी सऊदी अरब में दो बड़े इवेंट का आयोजन होगा।
WWE ने साल 2017-18 के लिए सऊदी अरब के साथ बहुत बड़ी डील साइन की है। पहला शो अप्रैल 2018 में ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल के तौर पर हुआ था। जिसमें 50 मैंस रॉयल रंबल शो था। इसके बाद क्राउन ज्वैल का आयोजन किया गया था। पॉलिटिकल कारणों से पहले ये शो खतरे में पड़ गया था। लेकिन बाद में इस शो का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। हालांकि इस शो में जॉन सीना और डेनियल ब्रायन ने हिस्सा नहीं लिया। डेनियल ब्रायन का टाइटल मैच था और जॉन सीना वर्ल्ड कप मैच में शामिल थे।
रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटनर के अनुसार WWE ने साल 2019 के लिए सऊदी अरब में दो शो प्लान किए है। इसमें से एक मई में होगा और दूसरा नवंबर में होगा।ये शो वैसे ही होंगे जैसे इस साल हुए है।
अब ये देखना मजेदार होगा कि इन दोनों शो के लिए क्या रिएक्शन रहता है। अगर पॉलिटिकल चीजें दोबारा नहीं आती है तो फिर ये काफी अच्छा होगा। फैंस फिर इसे अच्छे से देखने आएंगे। मई से पहले रैसलमेनिया का बड़ा इवेंट होगा। ये भी काफी अच्छा है। जिसका फायदा WWE को सऊदी अरब में देखने को मिल सकता है।
Get WWE News in Hindi Here
Published 21 Dec 2018, 12:48 IST