The Rock के साथ WrestleMania में मैच लड़ चुके सुपरस्टार ने WWE के साथ साइन किया नया कॉन्ट्रैक्ट, रिपोर्ट में हुआ अहम खुलासा

चार साल बाद WWE सुपरस्टार बने एरिक रोवन
चार साल बाद WWE सुपरस्टार बने एरिक रोवन

Erick Rowan: पूर्व WWE सुपरस्टार एरिक रोवन (Erick Rowan) ने कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। यह जानकारी हाल में एक रिपोर्ट में सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक हमें उनके टीवी पर वापस आने और ब्रांड को लेकर जानकारी आने वाले समय में प्राप्त होगी।

एरिक ने चार साल बाद WWE के साथ जुड़कर फैंस को चौंका दिया है। वह सभी को बेहद पसंद हैं। PWInsider के मुताबिक उन्होंने कंपनी के साथ साइन कर लिया है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में इस कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग को लेकर और जानकारी प्रदान करते हुए कहा,

"एरिक रोवन ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। इस समय यह जानकारी नहीं है कि वह किस शो पर, साथ ही टीवी पर कब नजर आएंगे। हमें इसके बारे में आने वाले समय में मालूम पड़ेगा।"

एरिक को फैंस द वायट फैमिली मेंबर के तौर पर जानते हैं। वह 11 साल रेसलिंग करने का अनुभव रखते हैं। उन्होंने फरवरी 2011 में WWE के साथ डेवलपमेंटल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और वह 15 अप्रैल 2020 तक कंपनी के साथ थे। उन्हें इस दिन बाकी सुपरस्टार्स के साथ रिलीज कर दिया गया था।

वह इसके बाद इंडीज में काम कर रहे थे और कुछ बार AEW में भी दिखाई दिए थे। वह पिछले साल SmackDown में ब्रे वायट को ट्रिब्यूट देने वाले एपिसोड में भी नजर आए थे। उनके कंपनी के साथ साइन करने की खबर को तब बल मिला, जब उन्होंने एक इंडी शो से दूरी बना ली थी।

उन्होंने इसके लिए अपने कॉन्ट्रैक्ट का हवाला दिया और इसके बाद उन्हें पिट्सबर्ग में देखा गया था जहां पर साइन करने वाले टैलेंट को मेडिकल टेस्टिंग से होकर गुजरना पड़ता है। उनका कंपनी के साथ जुड़ना बेहद खास है क्योंकि इस समय अंकल हाउडी से जुड़े हुए टीज टीवी पर चल रहे हैं।

WWE में एरिक रोवन के सफर में क्या-क्या हुआ?

WWE में एरिक रोवन ने 2011 में कदम रखा था। उन्हें एक साल बाद द वायट फैमिली का हिस्सा बनाया गया था। वह इसके साथ 2014 तक थे। यह ऐसा किरदार था, जिसमें उनके साथ ब्रे वायट और ल्यूक हार्पर थे। बाद में उन्होंने ल्यूक हार्पर के साथ मिलकर एक टैग टीम के रूप में काम किया। एरिक के करियर का हाइलाइट मोमेंट WrestleMania 32 में तब आया था जब इन्होंने द रॉक के साथ मैच लड़ा था लेकिन उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।

youtube-cover

Quick Links

App download animated image Get the free App now