WWE के साथ दिग्गज के बेटे ने किया कॉन्ट्रैक्ट साइन? रिपोर्ट में हुआ अहम खुलासा 

WWE ने फिट फिनले के बेटे ब्रोगन फिनले को साइन किया है
WWE ने फिट फिनले के बेटे ब्रोगन फिनले को साइन किया है

WWE: हाल के समय में WWE ने कई स्टार्स को साइन किया है। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। WWE ने बुलेट क्लब (Bullet Club) के फोर्थ जनरेशन के स्टार को साइन किया है। वो फिलहाल NXT ब्रांड का हिस्सा बनेंगे। WWE ने दिग्गज फिट फिनले (Fit Finlay) के बेटे ब्रोगन फिनले (Brogan Finlay) को साइन किया है। उनके भाई डेविड फिनले (David Finlay) इस समय बुलेट क्लब के लीडर हैं और New Japan Pro-Wrestling का हिस्सा हैं।

ब्रोगन फिनले 2021 से प्रो-रेसलिंग बिजनेस का हिस्सा हैं। इस दौरान वो कई प्रमोशन में नजर आ चुके हैं। इससे पहले सितंबर में खबर आई थी कि WWE ने ब्रोगन फिनले सहित कई स्टार्स को कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया था। इसके बाद ब्रोगन नवंबर से वो फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में परफॉर्मेंस सेंटर में थे। अब PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि WWE ने ब्रोगन फिनले को साइन कर लिया है।

गौरतलब है कि फिट फिनले कई सालों तक WWE का हिस्सा थे। पूर्व यूनाइटेड चैंपियन को प्रो-रेसलिंग की दुनिया के सबसे खतरनाक स्टार्स में से एक माना जाता है। वो फ़िलहाल परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनर और कोच के रूप में काम भी कर रहे हैं। फिट फिनले के पिता डेव फिनले सीनियर और उनके दादा भी प्रो-रेसलिंग बिजनेस में ही थे।

2023 में Bullet Club के लीडर बने थे WWE दिग्गज के बेटे David Finlay

New Japan Pro-Wrestling से जे व्हाइट के जाने के बाद, डेविड फिनले बुलेट क्लब के लीडर बने थे। इस दौरान उन्होंने ग्रुप में कई नए स्टार्स को भी शामिल किया था। उन्होंने गेब्रियल किड, क्लार्क कॉनर्स, एलेक्स कफलिन, और डैन मोलोनी को ग्रुप में शामिल किया था। 30 वर्षीय स्टार इससे पहले नेवर ओपनवेट चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने अपने पूर्व टैग टीम पार्टनर जूस रॉबिन्सन के साथ IWGP टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती है।

फिलहाल अभी सभी की निगाह ब्रोगन फिनले पर टिक गई हैं। उम्मीद की जा रही है कि वो अगले साल की शुरुआत में ही येलो ब्रांड में डेब्यू कर सकते हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE किस तरह से उन्हें बुक करता है और वो कौन से कैरेक्टर में दिखाई देते हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now