WWE ने हॉल ऑफ फेमर और पूर्व चैंपियंस की वापसी कराने में दिखाई रुचि, जल्द ही होगा धमाकेदार रिटर्न?

Ujjaval
WWE में बड़े स्टार्स की वापसी हो सकती है
WWE में बड़े स्टार्स की वापसी हो सकती है

AOP and Paul Ellering: WWE में लगातार बड़े सुपरस्टार्स की वापसी देखने को मिल रही है। अब खबरों के अनुसार पूर्व रॉ (Raw) टैग टीम चैंपियंस ऑथर्स ऑफ पेन (Authors of Pain) को वापस लाने में WWE रुचि रख रही है। उनके साथ ही हॉल ऑफ फेमर पॉल एलरिंग (Paul Ellering) भी उनके मैनेजर के तौर पर फिर वापस आ सकते हैं।

WWE अपने पूर्व टैग टीम चैंपियंस AOP और हॉल ऑफ फेमर को वापस लाना चाहता है

Fightful Select की रिपोर्ट के अनुसार WWE में इस समय ऑथर्स ऑफ पेन और पॉल एलरिंग की वापसी को लेकर बात चल रही है। AOP को NXT में पॉल ने मैनेज किया था और इन ताकतवर सुपरस्टार्स ने प्रभावित किया था। मेन रोस्टर डेब्यू के बाद WWE ने एलरिंग को ऑथर्स ऑफ पेन से अलग कर दिया था। फैंस को AOP का डॉमिनेंट अंदाज बहुत ज्यादा पसंद था।

AOP के एकम और रेज़र अभी 30 साल से कम उम्र के हैं और वो जिस भी कंपनी में जाएंगे, वहां सालों तक काम कर सकते हैं। साथ ही दोनों अभी किसी भी रेसलिंग प्रमोशन का हिस्सा नहीं हैं। COVID-19 के दौरान 2020 में हुए बजट कट्स के कारण ऑथर्स ऑफ पेन को रिलीज किया गया था। WWE से रिलीज होने के पहले वो सैथ रॉलिंस के फैक्शन में थे।

सैथ के साथ AOP के दोनों सदस्य और बडी मर्फी थे। बाद में यह ग्रुप पूरी तरह से अलग हो गया। WWE से जाने के बाद ऑथर्स ऑफ पेन ने मिलकर Wrestling Entertainment Series (WES) नाम की कंपनी को शुरू किया था। उन्होंने एक बड़े शो का भी ऐलान किया था, जहां कई बड़े सुपरस्टार्स हिस्सा लेने वाले थे। बाद में यह शो कभी आयोजित ही नहीं हो पाया था।

Per Fightful: WWE have discussed a potential return for Authors Of Pain alongside Paul Ellering! #WWE https://t.co/EixmFT7CQO

AOP के एकम और रेज़र साइज में काफी बड़े हैं। इसी वजह से उन्होंने NXT और मेन रोस्टर में सुपरस्टार्स के खिलाफ जबरदस्त तरीके से डॉमिनेट किया था। इसी वजह से उन्हें एक बार फिर WWE में देखना खास रहेगा। फैंस उनके रिटर्न से जरूर सरप्राइज हो जाएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment