WWE का सऊदी अरब में इस साल के अंत में होगा बहुत बड़ा इवेंट, रद्द किए गए शो की होगी जबरदस्त वापसी?

WWE फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई
WWE फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई

WWE फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के अंत में सऊदी अरब में TLC प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होगा। आप सभी को पता है कि पिछले महीने सऊदी अरब में एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) 2022 का आयोजन हुआ था। WWE ने पहली बार यूएस से बाहर इस इवेंट का आयोजन कराया था। सऊदी अरब में हुए इस इवेंट से WWE को बहुत फायदा भी हुआ था।

Ad

WWE Elimination Chamber 2022 का आयोजन पिछले महीने सऊदी अरब में हुआ था

Wrestling Observer Newsletter की मौजूदा रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार इस साल सितंबर में सऊदी अरब में WWE का इवेंट होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि TLC इवेंट का आयोजन सऊदी अरब में किया जाएगा। अंतिम बार इस इवेंट का आयोजन साल 2020 में हुआ था। रैंडी ऑर्टन और द फीन्ड के बीच इस इवेंट में तगड़ा मैच हुआ था और कंपनी ने इस मैच को ही हेडलाइन किया था। पिछले साल इस इवेंट को रद्द कर दिया गया था। WWE ने इस साल 1 जनवरी को Day 1 इवेंट का आयोजन किया था और इस वजह से ही TLC को रद्द कर दिया था।

Elimination Chamber 2022 से WWE को फायदा जरूर हुआ लेकिन फैंस का मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिला था। इस इवेंट में बॉबी लैश्ले बिना मैच लड़े ही अपनी WWE चैंपियनशिप हार गए थे। ब्रॉक लैसनर ने WWE चैंपियनशिप जीती थी। रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच भी ड्रीम मुकाबला इस इवेंट में हुआ था। हालांकि ये मुकाबला ज्यादा अच्छा नहीं रहा।

WWE ने सऊदी अरब के साथ बहुत बड़ी डील साइन की है। सऊदी अरब द्वारा WWE को बहुत पैसा दिया गया है। साल में दो इवेंट WWE के यहां पर होते हैं। दस साल के लिए WWE ने सऊदी अरब के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। TLC इवेंट के आयोजन को लेकर अभी तक WWE ने कोई जानकारी नहीं दी है। आने वाले समय में WWE द्वारा कई चीजें कंफर्म कर दी जाएंगी। वैसे अगर TLC इवेंट सऊदी अरब में होगा तो कंपनी को फायदा जरूर होगा।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications