WWE ने इस हफ्ते Raw में होने वाले बड़े ओपनिंग सैगमेंट का खुलासा किया

इस हफ्ते रॉ में डीन एंब्रोज का एक खास सैगमेंट होगा। इस सैगमेंट में डीन एंब्रोज द मिज के साथ अपनी फाइट के बारे में बात करेंगे। और सैथ रॉलिंस के आने वाले एपिसोड में आऩे को लेकर बात करेंगे। WWE.com ने इस बारे में जानकारी दी है। और इस हफ्ते शो के शुरूआत भी इनके ही सैगमेंट से होगी। पिछले हफ्ते डीन एंब्रोज ने मेन इवेंट मैच के बाद सैथ रॉलिंस को तीन सुपरस्टार से बचाया था। मिज ने सैथ रॉलिंस के ऊपर हमला कर दिया था। लेकिन एंब्रोज ने आकर वहां के माहौल को संभाला और सैथ रॉलिंस की मदद की। लेकिन इससे पहले उन्होंने ये भी कहा था कि वो ये कभी नहीं भूलेंगे की सैथ रॉलिंस ने उनके साथ क्या किया था। इस हफ्ते मंडे नाइट रॉ ब्रिजस्टोन एरीना मेंं होगा। प्रीव्यू के अनुसार ये कहा गया है कि WWE ने ये पोस्ट किया है कि इस बार शो की शुरूआत डीन एंब्रोज के सैगमैंट से होगी। उम्मीद ये की जा रही है कि वो यहां पर मिज को लेकर बात करेंगेठ। और सैथ रॉलिंस भी इस सैगमेंट में मौजूद होंगे। उनके साथ भी वो बातचीत करेंगे। इसके अलावा मंडे नाइट रॉ का खास शो समोआ जो और रोमन रेंस के बीच मैच होगा। वैसे इस सैगमेंट के बाद पता चल जाएगा की सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज की रिलेशनशिप आगे कहां जाएगी। हो सकता है कि ये दोनों एक बार फिर से साथ आ जाए। तांकि भविष्य में फिर शील्ड का रियूनियन हो सके। इसके अलावा ये भी हो सकता है कि इन दोनों के बीच में फिर से एक बार फ्यूड कराई जा रही हो। खैर बात चाहे जो भी हो लेकिन अब ये तो कल होने वाली रॉ के बाद ही पता चल पाएगा की आगे क्या होगा। क्योंकि इन दोनों सुपरस्टार के बीच जो होगा वो फैंस को काफी पसंद आएगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications