स्मैकडाउन के 1000वें एपिसोड में रे मिस्टिरियो ने वापसी की। नाकामुरा के साथ उनका मैच हुआ। रे मिस्टिरियो ने नाकामुरा को हराकर क्राउन ज्वैल में होने वाले वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए क्वालीफाई किया।2 नवंबर को सऊदी अरब में क्राउऩ ज्वैल इवेंट होने वाला है। इसमें पहली बार 8 सुपरस्टार्स के बीच wwe वर्ल्ड कप मुकाबला होगा। जॉन सीना का सबसे पहले इसके लिए एलान हुआ था। इसी दिन कर्ट एंगल ने भी इसके लिए क्वालीफाई किया था। बैटल रॉयल मैच में कर्ट एंगल ने जीत हासिल की थी। जैफ हार्डी, रैंडी ऑर्टन , सैथ रॉलिंस,डॉल्फ जिगलर, द मिज ने इसके बाद क्वालीफाई किया। दोनों ब्रांड से चार सुपरस्टार्स इसमें हिस्सा लेंगे। यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन नाकामुरा के साथ स्मैकडाउन के 1000वें एपिसोड में रे मिस्टिरियो का क्वालीफाईंग मुकाबला हुआ। रे मिस्टिरियो ने शानदार जीत यहां हासिल की। मिज ने अब अपने ट्विटर पर ये खुलासा किया है कि वो अगले हफ्ते मिज टीवी के गेस्ट होंगे। I have BREAKING NEWS from @f1. This Tuesday on #SDLive my guest on #MIZTV will be... @reymysterio and it’s going to be #AWESOME! pic.twitter.com/TN9z2XtQ4q— The Miz (@mikethemiz) October 20, 2018मिज यहां खतरनाक सवाल रे मिस्टिरियो से पूछेंगे ये बात पक्का है। इसके बाद इन दोनों के बीच फाइट भी हो सकती है। 2 नवंबर को क्राउन ज्वैल का आयोजन होगा। इसके लिए पहले से कई बड़े मैचों का एलान कर दिया गया है। कई चैंपियनशिप मैचों का एलान पहले ही इस इवेंट के लिए हो चुका है। इस इवेंट को काफी अच्छे से बिल्ड किया जा रहा है। हालांकि ये इवेंट होगा ये बात पक्की अभी नहीं है। इस महीने की शुरूआत से ही वहां राजनीतिक संकट गहरा गए है। जमाल खशोजी को टर्की की राजधानी इंस्तांबुल में स्थित सऊदी अरब के दूतावास में मार दिया गया। एक रिपोर्ट के अनुसार ये बताया गया है कि काफी नुकसान WWE को झेलना पड़ा था। अमेरिका के जाने-माने अखबार 'द वॉशिंगटन पोस्ट' के सऊदी पत्रकार और लेखक जमाल खशोजी 2 अक्टूबर से लापता हैं। सऊदी अरब के निवासी जमाल अमेरिका के अखबार में कॉलम लिखा करते थे। बाद में पता चला की उनका मर्डर हो गया है। जिसके बाद राजनीतिक संकट वहां पर आ गया है।