Shanky: WWE में काफी महीनों से शैंकी (Shanky) नज़र नहीं आए हैं। वो WWE की रिंग अनाउंसर समांथा इरविन (Samantha Irvin) के साथ ऑन-स्क्रीन डांस करने के कारण खूब चर्चा का विषय बने थे। शैंकी को भारत में होने वाले सुपरस्टार स्पेक्टेकल (Superstar Spectacle) के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है। इसपर समांथा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। WWE India ने थोड़े समय पहले ही भारत में होने वाले इवेंट का पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। इसपर कई सारे फैंस का ध्यान गया और उन्होंने इसपर प्रतिक्रिया दी। WWE की रिंग अनाउंसर समांथा इरविन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शैंकी को लेकर कमेंट किया। उन्होंने लिखा,"क्या इस पोस्टर में मैंने अपने डांस पार्टनर को देखा है?"आप नीचे WWE रिंग अनाउंसर के कमेंट का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:यह रहा समांथा का कमेंट पिछले साल SmackDown में शैंकी का डांस करने वाला गिमिक सामने आया था। वो गाना सुनते ही नाचने लग जाते थे और इसी बीच उन्होंने समांथा के साथ डांस किया था। फैंस को भी उनका यह गिमिक पसंद आ रहा था और उन्हें अच्छा रिएक्शन मिल रहा था। हालांकि, अचानक उन्हें टीवी से दूर कर दिया गया। View this post on Instagram Instagram PostWWE का भारत में लाइव इवेंट कब होने वाला है?WWE ने थोड़े समय पहले ऐलान किया कि 6 साल बाद भारत में उनकी वापसी देखने को मिलेगी। वो हैदराबाद में मौजूद गच्चीबौली इंडोर स्टेडियम में शो का आयोजन करेंगे। इस इवेंट को Superstar Spectacle नाम किया गया है और इसका आयोजन 8 सितंबर 2023 को देखने को मिलेगा। इस इवेंट के लिए Raw ब्रांड के रेसलर्स को एडवर्टाइज किया गया है। आपको बता दें कि सैथ रॉलिंस, बैकी लिंच, रिया रिप्ली, ड्रू मैकइंटायर, सैमी ज़ेन, केविन ओवेंस, गुंथर, मैट रिडल, नटालिया, लुडविग काइजर और ऑडेसी जोन्स को Superstar Spectacle के लिए एडवर्टाइज किया गया है। भारतीय सुपरस्टार्स जैसे वीर महान, सांगा, शैंकी और जिंदर महल भी शो का हिस्सा बनेंगे। WWE इन रेसलर्स को मुख्य मैचों में बुक करना चाहेगा। साथ ही आने वाले समय में कई सारे अन्य रेसलर्स का भारत में होने वाले इवेंट के लिए नाम तय हो सकता है। आने वाले कुछ हफ्तों में मैच कार्ड का ऐलान भी किया जा सकता है।