WWE रिजल्ट्स: Roman Reigns के भाइयों की मेन इवेंट में हुई करारी हार, दिग्गज ने 55 दिनों बाद जीता पहला मैच 

WWE
WWE Road to WrestleMania में क्या-क्या हुआ

WWE: WWE ने 9 मार्च को एलेक्सेंड्रिया में रोड टू रेसलमेनिया (Road to WrestleMania) लाइव इवेंट का आयोजन कराया। इसमें रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) के सुपरस्टार्स ने हिस्सा लिया। मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) के दो दुश्मनों ने उनके भाइयों को शिकस्त दी।

Ad

इस लाइव इवेंट में कुल मिलाकर 8 मुकाबले देखने को मिले, जिसमें चैंपियनशिप के लिए सिर्फ एक ही मैच हुआ। गुंथर ही अपना टाइटल डिफेंड करते हुए दिखाई दिए और इसके अलावा सैथ रॉलिंस ने भी 14 जनवरी के बाद लाइव इवेंट में अपना पहला मैच लड़ा। डैमेज कंट्रोल के पास भले ही इस समय दो बड़े टाइटल हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

बैकी लिंच, ओमोस, सैमी ज़ेन, एजे स्टाइल्स, कोडी रोड्स, सैथ रॉलिंस, एलए नाइट जैसे सुपरस्टार्स ने अपने-अपने मैचों को जीता। रोमन रेंस और रिया रिप्ली जैसे चैंपियंस ने Road to WrestleMania में कोई मैच नहीं लड़ा। इस इवेंट में हम आपको रिजल्ट्स के बारे में बताने वाले हैं।

WWE Road to WrestleMania में हुए मैचों के रिजल्ट्स इस प्रकार हैं:

-) सैमी ज़ेन ने शिंस्के नाकामुरा का सामना किया। ज़ेन को नाकामुरा के खिलाफ जीत मिली।

-) एजे स्टाइल्स और कार्लिटो का मैच हुआ, जिसमें दिग्गज स्टार ने कार्लिटो को शिकस्त दी।

-) WWE आईसी चैंपियनशिप के लिए गुंथर को जे उसो ने चैलेंज किया। रिंग जनरल ने यहां पर पूर्व टैग टीम चैंपियन को हराते हुए अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया।

-) केविन ओवेंस ने The KO शो का आयोजन किया, जिसमें उनके गेस्ट ग्रेसन वॉलर बने थे। अंत में ओवेंस ने वॉलर को स्टनर दिया।

-) एलए नाइट ने सैंटोस इस्कोबार को हराते हुए शानदार जीत दर्ज की।

-) बैकी लिंच और नाया जैक्स के बीच मुकाबला DQ के जरिए समाप्त हुआ। द मैन ने जैक्स को टेबल पर भी पटका।

-) ओमोस ने एक बार फिर पूर्व 24*7 चैंपियन अकीरा टोज़ावा को हराया।

-) डैमेज कंट्रोल की इयो स्काई, ओस्का और कायरी सेन का मुकाबला नेओमी, बियांका ब्लेयर और ज़ेलिना वेगा के खिलाफ हुआ। इस मुकाबले में WWE विमेंस चैंपियन और विमेंस टैग टीम चैंपियंस को शिकस्त का सामना करना पड़ा।

-) कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस ने मेन इवेंट में द ब्लडलाइन के जिमी उसो और सोलो सिकोआ का सामना किया। यहां पर अमेरिकन नाईटमेयर और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने रोमन रेंस के भाइयों को हराते हुए जीत दर्ज की। यह रॉलिंस की लाइव इवेंट में लगभग दो महीने बाद पहला मैच जीता है।

Ad
Ad

(नोट: WRESTLING BODYSLAM ने WWE रोड टू WrestleMania लाइव इवेंट के रिजल्ट्स को रिपोर्ट किया।)

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications