WWE न्यूज: रोमन रेंस के जाने के बाद उनकी जगह कौन लेगा?

Enter caption

WWE के 'सिकंदर" कहे जाने वाले यानी रोमन रेंस ने रिंग को फिलहाल के लिए छोड़ दिया है। रोमन रेंस को एक गंभीर बीमारी है। जिसकी वजह से वो WWE छोड़ रहे है। रॉ में उन्होंने घोषणा की कि वो ल्यूकीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। ल्यूकीमिया एक तरह का बल्ड कैंसर होता है। जिसमें ब्लड सेल्स काफी बढ़ने लगते हैं। रोमन रेंस ने बताया कि वो जब 11 साल के थे तब से वो इस बीमारी से जूझ रहे थे फिर ये बीमारी उभरकर वापस आ गई है। अगर बीमारी के हिसाब से देखा जाए तो रोमन रेंस 2-3 साल बाद ही WWE में वापसी कर पाएंगे।

Ad

रोमन रेंस के फैसले के बाद WWE यूनिवर्सहैरान हैं और दुखी है। क्योंकि रोमन रेंस WWE के बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने हर दिग्गज रैसलर को हराया है। इस समय वो यूनिवर्सल चैंपियन भी थे। उन्होंने इसे अब लौटा दिया है। फैन्स भी इस बात से काफी दुखी है। भारत में भी रोमन रेंस को काफी फैन फॉलोइंग है।

रोमन रेंस इस समय WWE का बड़ा चेहरा हैं और उनका जाना एक बड़ा झटका है क्योंकि अचानक रोमन की जगह किसी दूसरे रैसलर को लाना WWE के लिए भी एक चुनौती है। रोमन रेंस को बहुत पुश दिया गया। विंस मैकमैहन उन्हें बेबीफेस बनाने के लिए हर तरकीब अपना रहे थे। पिछले कुछ महीनों से इसके अच्छे संकेत भी दिख रहे थे। लेकिन अचानक सब कुछ खत्म सा हो गया है।

खैर रोमन रेंस तो अभी वापसी नहीं करेंगे, ये तो पक्का है। लेकिन चुनौती अब WWE के पास है। रोमन रेंस की जगह किस सुपरस्टार को लाया जाए जो उनकी भूमिका निभा पाए। रॉ रोस्टर की रोमन रेंस इस समय जान थे। कई ऐसे सुपरस्टार्स रोस्टर में है जो इसके लिए आगे आ सकते है। इसमें अगर पहले नाम के तौर पर देखा जाए तो एजे स्टाइल्स है। 'द फिनोमिनल वन' एजे स्टाइल्स की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम ही होगी। स्टाइल्स को स्मैकडाउन का चैंपियन बने हुए 300 से ज्यादा दिन हो गए हैं। एजे स्टाइल्स को फैंस भी काफी पसंद करते है। साल 2016 के बाद से एजे स्टाइल्स ने काफी जल्दी सफलता हासिल की है। एजे स्टाइल्स का रिंग और माइक प्रदर्शन में कोई हाथ नहीं पकड़ सकता। रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में एजे स्टाइल्स पीपीवी के अलावा WWE के कॉर्पोरेट कामों में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

इस लिस्ट में फिर सैथ रॉलिंस और फिन बैलर भी है। दोनों इस भूमिका को अच्छे से निभा सकते है। सैथ रॉलिंस को जिस हिसाब से फैंस अभी चीयर करते है, शायद ऐसा किसी और सुपरस्टार के साथ नहीं होता है। डीन एंब्रोज ने उनके ऊपर हमला भी कर दिया है। अब वो अकेले रन करेंगे। WWE उन्हें पुश देकर आगे ला सकते है। फिन बैलर को कोई कैसे भूल सकता है। उन्हें अभी तक मौका नहीं दिया गया है। वो पहले यूनिवर्सल चैंपियन थे। चोट से वापसी के बाद से हालांकि उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। लेकिन अगर उन्हें पुश दिया जाए तो फिर वो अपनी परफॉर्मेंस दे सकते है।

खैस WWE के अगले प्लान के बारे में अभी किसी को नहीं पता है। लोग सिर्फ अंदाजा लगा सकते है। लेकिन ये बड़ी जिम्मेदारी अब सामने आ गई है। आने वाली रॉ में जल्द ही इस बात का पता चलेगा कि रोमन रेंस के जाने के बाद WWE किसे ज्यादा प्राथमिकता देगा।

WWE की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications