22 अक्टूबर को हुए रॉ के एपिसोड में रोमन रेंस ने अपनी बीमारी के बारे में बताया था। और पूरी दुनिया को चौंका दिया था। इसके बाद से वो अभी तक नजर नहीं आए थे। यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी वो यहां पर छोड़ कर गए थे। रोमन रेंस ल्यूकीमिया बीमारी जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे है। इस बीमारी के बारे में कोई नहीं जानता था। 22 अक्टूबर को WWE से जाने के बाद रोमन रेंस पहली बार फैंस के बीच नजर आए। जॉर्जिया तकनीकी संस्थान में खेले जा रहे फुटबाल मैच में रोमन रेंस ने शिरकत की और फैंस को संदेश दिया। रोमन रेंस पहले फुटबाल टीम का हिस्सा थे। NFL में भी 2007 के टाइम पर शिरकत दे चुके है। जॉर्जिया टैग यैलो जैकेट ने यहां पर जॉर्जिया बुलडॉग्स का मुकाबला किया। रोमन रेंस ने इस मैच में शिरकत कर पहली बार सामने आए। उन्होंने जॉर्जिया टैग यैलो जैकेट की टीम को सपोर्ट किया। .@WWERomanReigns knows the GOOD WORD!!! #THWG pic.twitter.com/bKxJF1mRtp— Georgia Tech Football (@GeorgiaTechFB) November 24, 2018रोमन रेंस ने दो शब्द यहां पर फैंस के सामने कहे। रोमन रेंस अभी अपनी बीमारी को सही करने की जद्दोजहद में लगे हुए है। रिंग में उनकी कब वापसी होगी ये कहना अभी काफी मुश्किल है। रोमन रेंस ने जब WWE छोड़ी थी तो उन्होंने ये भी कहा था कि वो जल्द से जल्द वापसी करेंगे। वो अभी रिटायरमेंट नहीं लेंगे। रोमन रेंस का कई दिनों बाद फैंस के सामने आना काफी अच्छा था। फैंस भी ये चाहते थे। रिंग में हमेशा रोमन रेंस का जलवा रहता था। अब फैंस उनका रिंग में इंतजार कर रहे है। रोमन रेंस वैसे फुटबाल को काफी पंसद करते है। अपने शुरूआती करियर में उन्होंने काफी फुटबाल खेली थी। हालांकि वो कई बार टीम से ड्राप किए गए थे। इसके बाद 2012 में उन्होंने WWE में अपना डेब्यू किया। अब देखना होगा की अपनी इस बीमारी से लड़कर रोमन रेंस WWE के रिंग में कब नजर आएंगे।WWE की सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।