Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) अपने 1000 से भी ज्यादा दिनों से जारी WWE यूनिवर्सल टाइटल रन के दौरान कई दिग्गज रेसलर्स को हरा चुके हैं। इस दौरान 2020 के अंतिम और 2021 के शुरुआती महीनों में केविन ओवेंस (Kevin Owens) उनके बड़े दुश्मन के रूप में उभर कर सामने आए थे। अब ओवेंस ने उम्मीद से उलट रोमन की जमकर तारीफ की है।Toronto Son को दिए एक हालिया इंटरव्यू में ओवेंस ने कैरेक्टर ब्रेक करते हुए Roman Reigns की तारीफ करते हुए कहा:"द ब्लडलाइन की कहानी के बारे में सब लोग इस तरह बात करते हैं जैसे ये कोई अविश्वसनीय चीज़ हो और असल में सच्चाई भी यही है। ये स्टोरीलाइन शानदार रही है, लेकिन ऐसा उन लोगों के कारण संभव हो पाया है जो इस कहानी में शामिल रहे हैं। सैमी ज़ेन, द उसोज़, रोमन रेंस, पॉल हेमन और सोलो सिकोआ, ये सभी इस कहानी में शामिल रहे हैं। ये सभी बेहतरीन परफॉर्मर्स हैं।"उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा:"मैं नहीं जानता कि इस बात को कैसे कहना चाहिए, लेकिन लोग जान चुके हैं कि रोमन रेंस अपने काम को कितना अच्छे ढंग से करते हैं। मगर उन्हें ये भी देखना चाहिए कि पिछले कुछ सालों में सैमी ज़ेन और द उसोज़ ने भी कितना अच्छा काम किया है।" View this post on Instagram Instagram PostWWE में Kevin Owens के मौजूदा पार्टनर Sami Zayn भी The Bloodline में Roman Reigns के साथी हुआ करते थेइसी साल केविन ओवेंस के साथ टीम बनाने से पहले सैमी ज़ेन ने द ब्लडलाइन में काफी समय तक Roman Reigns के साथ काम किया। उन्होंने ग्रुप के Honorary मेंबर होते हुए कई बार रोमन और द उसोज़ को भी मैचों में जीत दर्ज करने में मदद की थी। View this post on Instagram Instagram Postइस ग्रुप के अंदर दिक्कतें तब पैदा हुईं जब जे उसो ने कहा था कि उन्हें ज़ेन पर भरोसा नहीं है। एक ऐसा भी मौका आया जब ज़ेन ने Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस के कहने के बावजूद केविन ओवेंस पर अटैक करने से इनकार कर दिया था। उसी इवेंट में ज़ेन ने स्टील चेयर से अटैक कर रोमन को धोखा दिया था। खैर अब द ब्लडलाइन स्टोरीलाइन अलग दिशा में आगे बढ़ चुकी है और SummerSlam 2023 में रोमन को जे उसो के खिलाफ चैंपियनशिप को डिफेंड करना होगा।