Opinion: क्यों रोमन रेंस को हील टर्न नहीं लेना चाहिए?

इस एरा के सबसे चर्चित हस्ती यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस WWE में हैं। चाहे फैंस के द्वारा उन्हें पसंद किया जाए या नहीं किया जाए लेकिन रॉ में जो भी होता है वो हमेशा इसका विषय रहते हैं। रोमन रेंस के हील टर्न को लेकर कई लोगों ने उनके बारे में बहुत कुछ कहा। कई दिग्गज और फैंस इस बारे में अपनी राय दे चुके है। लेकिन ये अभी होना नहीं है। इतनी जल्दी अब रोमन रेंस हील टर्न नहीं लेंगे। इस समय वो सबसे बड़े बेबीफेस WWE के हैं। सभी पीपीवी के वो हैडलाइन में रहते है। तीन बार वो WWE चैंपियन रह चुके है। रैसलमेनिया में लगातार वो मेन इवेंट का हिस्सा भी रह चुके है। WWE का अगला फेस बनाने के लिए रोमन रेंस को लगातार बड़ा पुश दिया जा रहा है। इस आइडिया को लेकर कई फैंस खुश भी नहीं है। WWE पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। अफ्रीका, एशिया और मिडिल ईस्ट में रोमन रेंस काफी प्रसिद्ध हैं। जॉन सीना अगर हील टर्न लेते है तो ये गलत होगा।कुछ ऐसा ही रोमन रेंस के साथ भी है। क्योंकि इस बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत होगी। वो भरोसा करते है कि जो भी होता है सच में होता है। पूरी दुनिया में बच्चे सबसे ज्यादा रोमन रेंस को पसंद करते है। अगर वो हील टर्न लेते है तो ऐसा लगेगा जैसे सुपरमैन ने विलन का रूप धारण कर लिया है। भारत में भी रोमन रेंस को फैंस हीरो की तरह मानते है। भारत के लोग रोमन रेंस को बहुत प्यार करते है। मर्चेंडाइज के तौर पर देखा जाए तो अब रोमन रेंस ने जॉन सीना को पीछे छोड़ दिया है। इससे अब फर्क नहीं पड़ता की उन्हें कितना फैंंस बू करते है। रोमन रेंस को सिर्फ इतना पता है कि वो अगले टॉप सुपरस्टार WWE के हैं। यूएस में अगर रोमन रेंस को बू मिलता है तो इसका मतलब ये नहीं है कि पूरी दुनिया में ऐसा होता है। रोमन रेंस पूरी दुनिया में घूमते हैं। फेस से भी रोमन रेंस काफी सही है, जिसका उन्हें काफी फायदा मिलता है। रोमन रेंस भी कई बार इंटरव्यू के दौरान हील टर्न को लेकर मना कर चुके है। वो टीवी में फेस के तौर पर काम करने में अभी काफी खुश हैं। रोमन रेंस को लगता है कि अगर वो हील टर्न ले भी लेंगे तो फैंस का रिएक्शन उनके लिए समान ही होगा।अभी जो रोमन रेंस के साथ हो रहा है वो उसमें खुश है। तो इन बातों से साफ है कि रोमन रेंंस अभी हील टर्न नहीं लेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications