सीएम पंक ने जब WWE छोड़ा था तो बहुत कंट्रोवर्सी सामने निकल कर आई थी।सीएम पंक ने भी इसके बाद कई आरोप लगाए। पंक ने ट्रिपल एच, रॉक, जॉन सीना और विंसमैकमैहन पर आरोप लगाए। पंक ने शील्ड पर भी आरोप लगाए। और कहा कि ये आइडिया बेकार है। सीेएम पंक की ये बातें सभी बेकार हो गई । पहले पंक इसमें शामिल होना चाहते थे। लेकिन फिर रोमन रेंस को शामिल किया गया। रोमन रेंस ने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। और सफलता की ऊंची उड़ान भर ली है।
लेकिन ये बात तो माननी पड़ेगी की रोमन रेंस शील्ड में शामिल है इसलिए उन्हें यहां ज्यादा सफलता मिली। और अगर ऐसा नहीं होता तो शायद रोमन टॉप पर नहीं होते। आए इसके बारे में बात करते है कि अगर रोमन रेंस ने शील्ड ज्वाइन नहीं की होती तो क्या होता।
#रॉ के मेन इवेंट अच्छे नहीं होते
रोमन रेंस को टॉप सुपरस्टार बनाने के लिए wwe ने उन्हें बहुत पुश दिया। अगर शील्ड ज्वाइन उन्होंने नहीं की होती तो फिर ये भी हो सकता था कि रोमन रेंस जैसा सुपरस्टार नहीं मिलता। रॉ का मेन इवेंट रोमन रेंस के ईर्द गिर्द घूमता है। पीपीवी के मेन इवेंट में भी रोमन रेंस ही नजर आते है। उन्हें अगर पुश दिया गया तो उन्होंने काम भी ऐसा ही किया है। अब रॉ रोमन रेंस के ऊपर निर्भर ज्यादातर रहती है। शायद अगर वो अकेले रन करते तो आज यहां नहीं पहुंच पाते।