इस गुरूवार को WWE ने रोमन रेंस की रॉ में वापसी की खबर दी। पिछले साल अक्टूबर में ल्यकीमिया बीमारी के कारण वो WWE से दूर चले गए थे। लेकिन अब उनकी वापसी हो रही है।रोमन रेंस इस हफ्ते रॉ में वापसी ही नहीं करेंगे बल्कि इसके बाद एक बड़ा पब्लिक एपिरियंस उनके लिए कंफर्म कर दिया गया है।पिछले साल रोमन रेंस ने WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम समरस्लैम में की थी। ब्रॉक लैसनर को उन्होंने हराया था। लेकिन 22 अक्टूबर को उन्हें ये चैंपियनशिप छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद से कई जगह वो नजर आए थे। इस समय वो जिम में टाइम बिता रहे है क्योंकि अगले हफ्ते रॉ में उनकी वापसी होने वाली है। वो यहां आकर अपने हेल्थ के बारे में जानकारी देंगे। हालांकि वो यहां आकर अपने हेल्थ के बारे में ही नहीं बात करेंगे बल्कि इसके बाद दूसरी सुबह को वो गुड मार्निंग अमेरिका में स्पेशल एपिरियंस देंगे। ये एक स्पेशल शो है। जिसका हिस्सा रोमन रेंस होगें। यहां वो कई सवालों के जवाब फैंस को देंगे। NEXT TUESDAY ON @GMA: @WWERomanReigns joins us LIVE in Times Square! https://t.co/W1vUNLSAev pic.twitter.com/gIGq09YvIe— Good Morning America (@GMA) February 22, 2019इस समय फैंस अब बेसब्री से रोमन रेंस का इंतजार कर रहे है। उम्मीद ये की जा रही है कि वो यहां आकर कुछ अच्छी न्यूज देंगे और आगे यहीं पर रहेंगे। सबसे खास बात ये है कि रैसलमेनिया को अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। ऐसे वक्त पर उनका रहना बहुत जरूरी है। जब से वो गए है तब से व्यूवरशिप में भी काफी कमी आई है। रोमन रेंस रॉ में आएंगे इसका एलान खुद विंस मैकमैहन ने किया था। ये बहुत बड़ी बात है।अक्सर देखा गया है कि जब कोई सुपरस्टार वापसी करता है तो वो खुद सोशल मीडिया पर बताया है। लेकिन रोमन रेंस की वापसी का एलान विंस मैकमैहन ने किया था। इससे पता चलता है कि उनका रोल यहां पर क्या हैं। WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं